पूर्व भाजपा विधायक के भतीजे पर रेप का आरोप: शादी का झांसा देकर 6 साल तक किया शोषण; 5 दिन बाद है शादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
सरदारपुर क्षेत्र से रेप का मामला सामने आया है, जहां भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे पर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब 6 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
मैसेज कर संपर्क किया
पीड़िता के अनुसार, करीब 6 साल पहले आरोपी भूपेंद्र सिंह भूरिया, जो पेशे से वकील है, ने उसे मैसेज कर संपर्क किया। उस समय युवती राजगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा।
शादी का झांसा, कई बार संबंध
युवती का आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। इतना ही नहीं, उसे पूर्व विधायक के घर भी ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
2024 में सगाई, फिर मुकर गया आरोपी
लंबे समय तक चले रिश्ते के बाद 2024 में दोनों परिवारों की सहमति से सगाई भी हुई। लेकिन इसके बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने शादी को लेकर टालमटोल शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने और आत्महत्या करने की धमकी दी।
शादी की तैयारी
युवती को हाल ही में पता चला कि आरोपी की शादी 14 मई को तय हो चुकी है। शादी का कार्ड मिलने के बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
केस दर्ज
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के मुताबिक, आरोपी भूपेंद्र सिंह भूरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
आरोपी का पक्ष सामने नहीं आया
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में आरोपी के समर्थक मौजूद थे और उस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया गया। उसने आरोपी के परिवार के राजनीतिक रसूख का भी जिक्र किया है। मामले में आरोपी भूपेंद्र सिंह भूरिया का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!