बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप: ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में RBL बैंक के तत्कालीन मैनेजर पर 66 वर्षीय ग्राहक से 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दी रकम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मैनेजर ने ग्राहक को बैंक की एक विशेष स्कीम में निवेश कराने का भरोसा दिलाकर चेक लिया, लेकिन रकम अधिकृत योजना में जमा कराने के बजाय अपने साथी के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दी।
धोखाधड़ी का केस दर्ज
शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को पूर्व बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विशेष स्कीम में निवेश का भरोसा दिलाया
छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार, साईं कृपा कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय सुनील कुमार देशपांडे की शिकायत पर RBL बैंक, RNT मार्ग के तत्कालीन मैनेजर कुमार मयंक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
स्कीम में निवेश करने की सलाह दी
शिकायत के मुताबिक मई 2020 में सुनील कुमार की मुलाकात कुमार मयंक से हुई थी। इसके बाद 21 अगस्त 2021 को वे RNT मार्ग स्थित RBL बैंक की शाखा पहुंचे।
आरोप है कि यहां मैनेजर ने उन्हें बैंक की एक विशेष स्कीम के बारे में बताया और उसमें रकम निवेश करने की सलाह दी।
15 लाख रुपए का चेक दे दिया
मैनेजर की बात पर भरोसा करते हुए देशपांडे ने 15 लाख रुपए का चेक दे दिया। इसके बाद वे अपने बेटे के पास कनाडा चले गए।
इस दौरान मोबाइल पर बातचीत में मैनेजर ने उन्हें बताया कि रकम स्कीम में निवेश कर दी गई है।
बैंक पहुंचे तो निवेश का रिकॉर्ड नहीं मिला
अक्टूबर 2022 में इंदौर लौटने के बाद देशपांडे बैंक पहुंचे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि कुमार मयंक का तबादला हो चुका है।
इसके बाद उन्होंने बैंक से अपने 15 लाख रुपए के निवेश की जानकारी मांगी।
शिकायत के अनुसार, बैंक रिकॉर्ड में रकम किसी अधिकृत स्कीम में जमा होने की जानकारी नहीं मिली।
निवेश से संबंधित दस्तावेज या रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके बाद ग्राहक को कथित धोखाधड़ी का पता चला।
साथी के खाते में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 25 अक्टूबर 2021 को तत्कालीन मैनेजर ने कुछ बैंक कर्मचारियों और अपने साथी इंदर सिंह चौहान के साथ मिलकर रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर करवाई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि 15 लाख रुपए इंदर सिंह चौहान के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। निवेश का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर देशपांडे ने पहले बैंक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और बाद में छोटी ग्वालटोली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जांच के बाद FIR दर्ज
पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद पूर्व बैंक मैनेजर कुमार मयंक के खिलाफ FIR दर्ज की है।
पुलिस अब रकम के ट्रांसफर, बैंक रिकॉर्ड और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का खुलासा:एमडी ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!