खबर
Top News

नशे के नेटवर्क का खुलासा: एमडी ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 सितंबर 2026, 4:15 pm
शेयर करें:
नशे के नेटवर्क का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया क्षेत्र में एक फ्लैट में युवक-युवतियों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को वहां नशे के कारोबार का सुराग मिला।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की।

6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ आगे बढ़ी तो इस ड्रग सप्लाई का कनेक्शन राजस्थान के झालावाड़ जिले के बड़ोद तक पहुंच गया।

एमडी ड्रग्स की सप्लाई को लेकर जानकारी मिली
पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में निरंजनपुर स्थित एक फ्लैट से हर्ष शर्मा, रूपाली रावल और रानी कौशल को पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान इनसे एमडी ड्रग्स की सप्लाई को लेकर जानकारी मिली।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें नशीला पदार्थ मालवीय नगर निवासी शहजाद चौधरी और कृष्ण बाग कॉलोनी निवासी मोहम्मद सद्दाम से मिलता था।

शहजाद और सद्दाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की
इसके बाद पुलिस ने शहजाद और सद्दाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में दोनों ने एमडी ड्रग्स राजस्थान से आने की जानकारी दी।

पुलिस को झालावाड़ जिले के बड़ोद निवासी शेख अनस के बारे में पता चला, जिसे इंदौर में ड्रग्स सप्लाई से जोड़ा गया।

डील के बहाने इंदौर बुलाया, फिर गिरफ्तारी
पुलिस ने शहजाद और सद्दाम के जरिए अनस से संपर्क कराया। इसके बाद उसे ड्रग की डील के सिलसिले में इंदौर बुलाया गया।

पुलिस ने इंदौर पहुंचने पर शेख अनस को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी जुटाई जा रही
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में अनस से इंदौर में उसके सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि उसने शहर में किन लोगों तक एमडी ड्रग्स पहुंचाई और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

निकाह से कुछ दिन पहले हुई गिरफ्तारी
शेख अनस की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई जब उसके घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस के अनुसार, उसका चार दिन बाद चंदन नगर क्षेत्र में निकाह होना तय था।

परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, इसी बीच ड्रग मामले में उसका नाम सामने आया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
जांच के दौरान पुलिस ने कुछ आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक, रूपाली रावल के खिलाफ खजराना थाने में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और NDPS एक्ट के मामले पहले से दर्ज हैं।

वहीं शहजाद चौधरी और मोहम्मद सद्दाम के खिलाफ भी लसूड़िया और खजराना थानों में पूर्व के अपराध दर्ज बताए गए हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 55 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स जब्त की है।

अब जांच का फोकस राजस्थान से इंदौर तक फैले सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान पर है।

संबंधित समाचार

रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार; 2 युवकों की मौत

6 minutes ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

23 minutes ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

25 minutes ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 1 hour ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 1 hour ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 1 hour ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 2 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 2 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 2 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 2 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 2 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 2 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 2 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 2 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 3 hours ago
चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
Top News

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 3 hours ago
एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश
Top News

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

about 3 hours ago
कागजों में 33 पॉलीहाउस
Indore

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

about 3 hours ago
अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील
Top News

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

about 3 hours ago
नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म
Top News

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!