वन विभाग की टीम पर हमला: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव; चार घायल, गाड़ी में तोड़फोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
जंगल की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अतिक्रमणकारियों ने वनकर्मियों पर पथराव करने के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में 4 वनकर्मी घायल हुए हैं, जबकि वन विभाग की एक बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है।
मामला बुधवार को मोरेका कक्ष क्रमांक 590 का है। सामान्य वन मंडल के एसडीओ धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, जंगल की जमीन पर ग्रामीणों ने सूखी झाड़ियों से बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया था। इसे हटाने के लिए करीब 60 वनकर्मियों की टीम तीन वाहनों से मौके पर पहुंची थी।
अतिक्रमण हटाते ही शुरू कर दिया हमला
वन विभाग की टीम ने जैसे ही झाड़ियों से बनाई गई बाउंड्री को हटाकर उसे जलाना शुरू किया, ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। इसके बाद पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव में विभाग की बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज
देहात थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि वनरक्षक सुनील कुमार की शिकायत पर रघुनाथपुर थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सामने आए वीडियो और अन्य जानकारी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!