खबर
Top News

स्कॉर्पियो से 23 लाख रुपए की विदेशी शराब हुई जब्त: जूनी इंदौर ब्रिज पर घेराबंदी कर पकड़ा; दो आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मार्च 2026, 4:10 pm
शेयर करें:
स्कॉर्पियो से 23 लाख रुपए की विदेशी शराब हुई जब्त

मेघनगर से लाने की आशंका

लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर पुलिस ने जूनी इंदौर ब्रिज पर एक काली स्कॉर्पियो से 23 लाख रुपए की विदेशी शराब जब्त की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त किया है।

टीआई अनिल गुप्ता के अनुसार सूचना मिली थी एक स्कॉर्पियो से अवैध विदेशी शराब आ रही है। टीम ने जूनी इंदौर ब्रिज पर घेराबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो कर एमपी 09 जेड पी 9681 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन में सवार कैलाश (52) पिता बलराम लालवानी निवासी मनीषपुरी, साकेत ऑटो स्टैंड के पीछे और प्रकाश लखानी (46) पिता फत्तन दास निवासी शिवाजी वार्ड गांधी नगर भोपाल को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि जांच में यह बात सामने आई है आरोपी यह शराब मेघनगर, जिला झाबुआ से लेकर आए थे और संभवत: शहर में सप्लाय होना थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों को आज रिमांड पर लेकर शराब तस्करी के नेटवर्क और खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

नशे के सौदागरों पर आजाद नगर पुलिस का शिकंजा
शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आजाद नगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले एक और सरगना को 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी आजाद नगर निरीक्षक लोकेश सिंह भदौरिया के मुताबिक क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई। टीम ने मौके पर ही आरोपी आरोपी अजय निवासी मूसाखेड़ी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, पता लगाया जा रहा है कि वह किस गिरोह से जुड़ा है और शहर में नशे की सप्लाई किसके इशारे पर कर रहा था।

आरोपी से 16 ग्राम मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) पकड़ाई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती
Top News

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

14 minutes ago
राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख
Top News

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

20 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

32 minutes ago
28 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 1 hour ago
किसानों के लिए बडी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

about 2 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
जर्जर दीवार बनी काल
Top News

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

about 2 hours ago
MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

about 2 hours ago
नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत
Top News

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

about 2 hours ago
चल समारोह की राह में रोड़े
Top News

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

about 3 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

about 3 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

about 3 hours ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

about 3 hours ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

about 3 hours ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

about 3 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

about 3 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

about 3 hours ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

about 3 hours ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!