5 कुख्यात बदमाश जिलाबदर तो 14 बदमाश थाना हाजिरी के लिए पाबंद: चाइनीज मांझा बेचने वालों समेत 19 शातिरों पर प्रतिबंधात्मक आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए शहर के सक्रिय, आदतन और शातिर बदमाशों के खिलाफ बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 19 बदमाशों के विरुद्ध आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें 5 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर किया गया है, जबकि 14 अन्य बदमाशों को निर्बंधन आदेश जारी कर थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में विशेष रूप से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के विक्रय और भंडारण में लिप्त 7 बदमाशों को चिह्नित किया गया है।
चाइनीज मांझा मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी अत्यंत घातक है। इसके बावजूद आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे, ये सभी बदमाश आदतन अपराधी हैं। इनके विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में विभिन्न गंभीर धाराओं के अंतर्गत कई अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं।
पूर्व में की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों के बावजूद इनके द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था, जिससे आम नागरिकों की शांति भंग हो रही थी और क्षेत्र की लोक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
जानकारी के मुताबिक जिन पांच लोगों को जिलाबदर किया गया है उनमें शाहरुख उर्फ गोलू पिता जब्बार (32) निवासी अशरफी नगर खजराना और गोलू उर्फ प्रज्ज्वल पिता रोहित बामनिया (26) निवासी भील कॉलोनी आजाद नगर को 6-6 माह के लिए जिलाबदर, अखलाक पिता मुश्ताक (39) निवासी ताज नगर खजराना, अमृत पिता महेश कटारिया (38) निवासी विद्या नगर झोपड़पट्टी भंवरकुआं और कुणाल पिता मुकेश पंवार (24) निवासी आदर्श बिजासन नगर परदेशीपुरा को क्रमशः 3- 3 माह के लिए जिलाबदर किया गया है।
निर्बंधन आदेश के अनुसार 14 बदमाश जिन्हें थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया है उनमें हिमेश पिता राधाकिशन गोटवाल (19) निवासी शीलनाथ कैंप, कुलकर्णी का भट्टा, शैलेष, पिता भेरूलाल रुणिजा (47) निवासी नादिया नगर परदेशीपुरा, जावेद पिता यूसुफ मेव (35) निवासी मेवाती मोहल्ला एमजी रोड, गणेश पिता घनश्याम जायसवाल (30) निवासी रुस्तम का बगीचा, अब्दुल मन्नान पिता अब्दुल जब्बार (46) निवासी गांधी ग्राम कॉलोनी खजराना, मोहन पिता प्रेमनारायण कुशवाह (52) निवासी धीरज नगर खजराना, महेंद्र पिता कैलाश प्रजापत (20) निवासी रामबली नगर मल्हारगंज ये सभी सात बदमाश चाइनीज मांझा विक्रय/भंडारण में संलिप्त थे, जिनके चलते इन्हें 3 माह के लिए थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया है।
वहीं नरेंद्र पिता विनोद मौर्य (38) निवासी प्रकाशचंद्र सेठी नगर, मोहित पिता मुकेश यादव (21) निवासी पंचशील मूसाखेड़ी और विनय पिता जयप्रकाश भरदेले (35) निवासी कुलकर्णी का भट्टा परदेशीपुरा को 1 साल के लिए थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया गया है।
इसके अलावा रोमित उर्फ बटका पिता यशवंत सेन (30) निवासी कुलकर्णी का भट्टा, मोहित पिता महेश व्यास (38) निवासी नंदा नगर झंडा चौक, अनमोल उर्फ पप्पी पिता सुनील करोसिया (29) निवासी कालानी नगर एरोड्रम और बबलू उर्फ विनोद पिता माधवदास बैरागी (45) निवासी लाबरिया भेरू छत्रीपुरा को 6 माह के लिए थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया गया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!