रेस्ट हाउस में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत: तीन बहनें; भाई और 15 साल का भांजा, आर्थिक तंगी की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर शहर श्रीशैलम में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया। मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बने रेस्ट हाउस ‘वडेरा सतारम’ के एक कमरे में दो पुरुष और तीन महिलाएं मृत मिले। पुलिस को शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी के चलते सामूहिक आत्महत्या की आशंका है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार 25 अगस्त को रेस्ट हाउस के कमरे से दुर्गंध आने के बाद कर्मचारियों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला तो पांचों लोग मृत मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
तीन बहनें, भाई और भांजा थे मृतकों में
मृतकों की पहचान पल्लापु सुधाकर (50), गोगुला आदिलक्ष्मी (36), मल्लेश्वरी (45), श्रीदेवी (33) और मणिकंठा (15) के रूप में हुई है। मणिकंठा, मल्लेश्वरी का बेटा था।
पुलिस के अनुसार, परिवार करीब एक महीने से रेस्ट हाउस में रह रहा था। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सुधाकर अविवाहित था और अपनी बहनों की देखभाल करता था। परिवार की दो महिलाएं तलाकशुदा बताई जा रही हैं।
28 जुलाई को ऑटो से पहुंचा था परिवार
आत्मकुर के डीएसपी रामंजनेयुलु ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक परिवार 28 जुलाई को ऑटो-रिक्शा से श्रीशैलम पहुंचा था और रेस्ट हाउस के कमरा नंबर 11 में ठहरा था। यहां उनका दैनिक किराया 29 रुपए बताया गया है।
रेस्ट हाउस कर्मचारियों ने कुछ समय बाद कमरा खाली करने के लिए कहा था, लेकिन परिवार ने और समय मांगा। उन्होंने तबीयत खराब होने और मंदिर में मन्नत पूरी करने के लिए कुछ दिन और रुकने की बात कही थी।
आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था परिवार
पुलिस की शुरुआती जांच में परिवार के गंभीर आर्थिक संकट से गुजरने की बात सामने आई है। हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिति, आपसी परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!