खबर
Top News

एक ही रात... पांच मौतें: परिवारों में छाया मातम; अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 3:09 pm
शेयर करें:
एक ही रात... पांच मौतें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल शाम से आज सुबह तक शहर की सड़कें और रेलवे ट्रैक पांच परिवारों को ऐसे दर्द दे गए जिसे वे शायद कभी भूल नहीं पाएंगे। महज कुछ घंटों के भीतर कनाड़िया, आजाद नगर, विजय नगर और लसूड़िया क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई।

पहले मामले में कनाड़िया क्षेत्र के बिचौली मर्दाना गांव के पास 40 वर्षीय अशोक परमार घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अशोक एक निजी टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

भोपाल जाने से पहले सड़क पर छिन गई जिंदगी
आजाद नगर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में 35 वर्षीय दिव्यांग संजय ठाकरे सड़क पार कर रहे थे। उन्हें शाम को भोपाल रिश्तेदारों के यहां जाना था, लेकिन इससे पहले ही अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संजय की मौत हो गई। एक पुराने सड़क हादसे में उनका एक पैर पहले ही कट चुका था। अविवाहित संजय अपने जीजा के साथ इंदौर में रहते थे और उनका परिवार मूल रूप से कमलापुर क्षेत्र का रहने वाला है।

अज्ञात वाहन ने छीनी युवती की जिंदगी
विजय नगर स्थित सी-21 मॉल के पास रविवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने निजी कंपनी में कार्यरत निकिता लोधी को टक्कर मार दी थी। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। निकिता नरसिंहपुर की रहने वाली थीं और इंदौर में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर रही थीं। पुलिस अब टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

रेलवे ट्रैक पर अनजान की मौत
लसूड़िया क्षेत्र के सेटेलाइट जंक्शन के पास रात करीब 11 बजे करीब 40 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को मृतक के पास कोई पहचान पत्र या ऐसा सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल शव को एमवाय अस्पताल की मर्चुरी में रखवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

बाइक को वाहन ने मारी टक्कर
इसी रात लसूड़िया थाना क्षेत्र की एकेवी यूनिवर्सिटी के सामने बायपास पर देवास निवासी 29 वर्षीय शिवराज मालवीय की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिवराज को राहगीरों ने एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां रात करीब दो बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस हादसे के जिम्मेदार वाहन की तलाश के साथ परिजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Top News

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

2 minutes ago
कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप
Top News

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

14 minutes ago
बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

31 minutes ago
छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR
Top News

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

31 minutes ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

about 1 hour ago
दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

about 2 hours ago
MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

about 2 hours ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 3 hours ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 3 hours ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 3 hours ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 20 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 20 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 21 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 21 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 21 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 21 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 21 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 21 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!