पटाखा फैक्ट्री हादसा: एक और व्यक्ति की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम, न्यायिक आयोग ने शुरू की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में झुलसे एक और श्रमिक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राम के रूप में हुई है, जो हादसे के बाद से इंदौर में इलाजरत था। इस मौत के बाद हादसे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल और गहरे हो गए हैं।
पटाखा फैक्ट्री में हुआ था विस्फोट
गौरतलब है कि 14 मई को एबी रोड स्थित टोंककला क्षेत्र की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ था, जिसमें कई श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे के बाद फैक्ट्री संचालन और सुरक्षा मानकों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
जांच आयोग का गठन किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने जांच के लिए न्यायमूर्ति सुभाष काकड़े की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। मंगलवार को न्यायमूर्ति काकड़े ने टोंककला स्थित घटनास्थल और जयदेव वेयरहाउस कलमा का निरीक्षण किया।
कई अधिकारी मौजूद रहे
निरीक्षण के दौरान ऋतुराज सिंह और पुनीत गेहलोत ने आयोग को हादसे से जुड़ी जानकारी दी। मौके पर प्रशासन और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
कई बिंदुओं की जांच करेगा
आयोग हादसे के कारणों, सुरक्षा में लापरवाही, विस्फोटक सामग्री के निर्माण और भंडारण में नियमों के पालन, अग्निशमन और राहत कार्यों की प्रभावशीलता सहित कई बिंदुओं की जांच करेगा।
रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा आयोग
साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में सुधार संबंधी सुझाव भी देगा। बताया गया है कि आयोग एक महीने के भीतर अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!