खबर
Top News

चलती नाव के इंजन में लगी आग: यात्रियों में मचा हड़कंप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अक्टूबर 2026, 2:25 pm
शेयर करें:
चलती नाव के इंजन में लगी आग

खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार सुबह नर्मदा नदी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों को लेकर जा रही एक नाव के इंजन में अचानक आग लग गई।

गोमुख घाट के सामने करीब 11 बजे इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर नाव में सवार यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई।

स्थिति को देखते हुए नाविक ने तुरंत समझदारी दिखाई और नाव में मौजूद करीब 5-6 यात्रियों को सुरक्षित दूसरी नाव में शिफ्ट कर दिया।

समय रहते सभी यात्रियों को दूसरी नाव में पहुंचाए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

अचानक इंजन से उठने लगीं आग की लपटें
जानकारी के अनुसार घटना नाव क्रमांक 198 में हुई। नाव में होंडा कंपनी का पेट्रोल इंजन लगा था।

नर्मदा नदी में नाव चल रही थी, तभी अचानक इंजन से आग निकलने लगी। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं।

नाविक ने घबराने के बजाय यात्रियों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें दूसरी नाव में पहुंचाया। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।

इंजन जब्त, जांच के आदेश
घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लिया है।

नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी ने नाव के इंजन को जब्त कर उसकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

नगर परिषद के आरआई जितेंद्र गोहे को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि इंजन में आग किस वजह से लगी और नाव संचालन के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

पहले भी हो चुकी हैं नावों में आग की घटनाएं
ओंकारेश्वर में नाव के इंजन में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ब्रह्मपुरी घाट सहित अन्य स्थानों पर नावों के इंजन में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

लगातार ऐसी घटनाओं के बाद पेट्रोल इंजन वाली नावों में ईंधन भंडारण, इंजन की स्थिति और अग्नि सुरक्षा इंतजाम को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इसके अलावा नाव में यात्रियों की निर्धारित क्षमता, लाइफ जैकेट की उपलब्धता और आपात स्थिति में बचाव के इंतजामों की नियमित जांच भी जरूरी हो जाती है।

रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु करते हैं नाव से सफर
ओंकारेश्वर में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक नर्मदा नदी में नावों के जरिए आवागमन करते हैं।

ऐसे में नाव के इंजन में आई छोटी तकनीकी खराबी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

गुरुवार की घटना में नाविक की तत्परता के कारण यात्रियों को समय रहते सुरक्षित दूसरी नाव में पहुंचा दिया गया और जनहानि नहीं हुई।

हालांकि, घटना ने नर्मदा में संचालित नावों की तकनीकी जांच और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है।

संबंधित समाचार

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

8 minutes ago
3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी
Top News

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

17 minutes ago
गेमिंग की आड़  में सट्टा 2 गिरफ्तार
Top News

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

25 minutes ago
फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा
Top News

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

35 minutes ago
बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी
Top News

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्‌टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

38 minutes ago
क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी
Top News

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी

39 minutes ago
घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने
Top News

घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने:चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

about 1 hour ago
नगर निगम के 31 साल पुराने खटारा टैंकर ने बीटेक की छात्रा को कुचला
Top News

नगर निगम के 31 साल पुराने खटारा टैंकर ने बीटेक की छात्रा को कुचला:छोटा बांगड़दा रोड पर हादसे में दोपहिया सवार युवती की मौत भाई गंभीर घायल

about 1 hour ago
भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा
Top News

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा:1990 से बेपटरी व्यवस्था अफसरों की घोर लापरवाही; फाइलों की सुस्ती ने छीनी जानें

about 1 hour ago
कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
Top News

कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल:कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के अधिकारों का हनन

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय:क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा

about 1 hour ago
आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान
Top News

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

about 2 hours ago
शेयर बाजार में भारी गिरावट
Top News

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

about 2 hours ago
लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

about 2 hours ago
मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता
Top News

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

about 2 hours ago
एशियन गेम्स 2026
Top News

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

about 3 hours ago
शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती
Top News

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

about 3 hours ago
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
Top News

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

about 3 hours ago
लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम
Top News

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

about 3 hours ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!