इस बड़े अखबार के एमडी और रिपोर्टर पर एफआईआर दर्ज: इस मामले में हुई कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एक नाबालिग यौन उत्पीड़न पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में दैनिक भास्कर समूह के प्रबंध निदेशक सुधीर अग्रवाल और भोपाल संस्करण के एक क्राइम रिपोर्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
आरोप है कि 7 मई 2026 को प्रकाशित एक समाचार में ऐसी संवेदनशील जानकारियां सार्वजनिक कर दी गईं, जिनसे 5 वर्षीय पीड़िता की पहचान आसानी से की जा सकती थी।
POCSO Act में केस दर्ज
शिकायत के आधार पर भोपाल के एमपी नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और जेजे एक्ट की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जयपुर की वकील की शिकायत पर हुई कार्रवाई
मामले की शिकायत जयपुर निवासी अधिवक्ता रितिका पारीक ने की थी। उनका आरोप है कि समाचार में पीड़िता के निवास क्षेत्र, स्कूल, पिता के कार्यस्थल और पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति का उल्लेख किया गया, जिससे बच्ची की पहचान गोपनीय रखने संबंधी कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन हुआ।
जयपुर पुलिस द्वारा दर्ज जीरो एफआईआर को बाद में भोपाल स्थानांतरित किया गया, जहां अब मामले की जांच चल रही है।
इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 72(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 23(2) और जेजे एक्ट की धारा 74 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इन प्रावधानों के तहत किसी नाबालिग पीड़ित की पहचान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सार्वजनिक करना दंडनीय अपराध माना गया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि समाचार और उससे जुड़ी डिजिटल सामग्री अब भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।
ट्रांसफर को लेकर भी चर्चाएं तेज
इसी बीच एमपी नगर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर मनीष भारद्वाज के अचानक हुए तबादले को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रातों-रात हुए ट्रांसफर को भी इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है।
हालांकि अधिकारियों की ओर से दोनों घटनाओं के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
संबंधित समाचार

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!