घोड़ी को पीटने और जबरन नचाने वालों पर एफआईआर: वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई; चार आरोपियों पर पशु क्रूरता का मामला दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नृसिंह बाजार चौराहे के पास घोड़ी को डंडे से पीटने और सड़क पर जबरन नचाने के वायरल वीडियो मामले में पंढरीनाथ थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पशु कल्याण संस्था की शिकायत पर पुलिस ने पशु क्रूरता और लापरवाही से जीवन को खतरे में डालने से संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो वायरल वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, पशु कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर पहला मामला दर्ज किया गया। इसमें वायरल वीडियो में घोड़ी को डंडे से पीटते हुए दिखाई देने वाले शब्बीर और शूटर, निवासी इकबाल कॉलोनी, को आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 125 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
दूसरे वायरल वीडियो में घोड़ी को सड़क पर जबरन नचाने के मामले में वसीम खान, निवासी मदीना नगर और रियाज, निवासी बड़वाली चौकी के खिलाफ भी इसी अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद उठा विरोध
जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 जून 2026 की रात करीब 11 बजे की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो अलग-अलग वीडियो में एक में घोड़ी को डंडे से पीटते हुए और दूसरे में उसे सड़क पर जबरन नचाते हुए देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस बोली- जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई
पंढरीनाथ थाना पुलिस का कहना है कि पशुओं के साथ क्रूरता के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। शिकायत और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार और उन्हें प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!