खबर
Top News

लाखों पेड़ों की कटाई को अंतिम मंजूरी: बदले में रेलवे लगाएगा नए पौधे, वन विभाग करेगा निगरानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
लाखों पेड़ों की कटाई को अंतिम मंजूरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू-खंडवा रेल लाइन के गेज परिवर्तन की महत्वाकांक्षी परियोजना अब आगे बढ़ सकेगी। इसके लिए घने वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मार्ग में करीब 1.40 लाख पेड़ों की कटाई को केंद्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ अंतिम मंजूरी दे दी है। हालांकि, पेड़ों की कटाई का काम मानसून के बाद अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। परियोजना के तहत ऐतिहासिक छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदला जा रहा है।

इंदौर में कटेंगे करीब 1.24 लाख पेड़
डीएफओ लाल सुधाकर सिंह ने बताया कि महू-खंडवा रेललाइन के गेज परिवर्तन के लिए इंदौर और खरगोन जिलों के वन क्षेत्रों में करीब 1 लाख 40 हजार पेड़ काटे जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा करीब 1.24 लाख पेड़ इंदौर जिले के वन क्षेत्र में हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से पेड़ों की कटाई की अंतिम अनुमति मिल चुकी है। फिलहाल मानसून के कारण कटाई का काम शुरू नहीं किया जाएगा। अक्टूबर से वन क्षेत्र में परियोजना के काम के साथ चरणबद्ध तरीके से पेड़ों की कटाई की जाएगी।

रेलवे और वन विभाग मिलकर तय करेंगे कटाई का क्रम
डीएफओ के अनुसार जिस वन क्षेत्र में रेलवे का निर्माण कार्य शुरू होगा, उसी क्रम में वहां पेड़ों की कटाई की जाएगी। इसके लिए रेलवे और वन विभाग मिलकर विस्तृत योजना तैयार कर रहे हैं।

परियोजना को मंजूरी देते समय वन विभाग ने रेलवे के सामने ग्रीन कॉरिडोर मैनेजमेंट प्लान लागू करने की शर्त भी रखी है।

पटरियों के किनारे लगाए जाएंगे स्थानीय प्रजातियों के पौधे
पर्यावरणीय नुकसान को कम करने के लिए रेलवे को परियोजना क्षेत्र में पौधरोपण करना होगा। इसके तहत रेलवे ट्रैक के दोनों ओर स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाने के साथ ही परियोजना क्षेत्र और उसके आसपास उपलब्ध खाली जमीन पर भी पौधरोपण किया जाएगा।

इसके अलावा पटरियों के आसपास वर्षा जल संचयन के ढांचे विकसित करने और रेलवे संचालन में ऊर्जा दक्षता से जुड़े उपाय अपनाने की शर्त भी रखी गई है।

पेड़ों की कटाई का खर्च रेलवे उठाएगा
डीएफओ ने बताया कि ग्रीन रेलवे कॉरिडोर मैनेजमेंट प्लान का पूरा खर्च रेलवे द्वारा उठाया जाएगा, जबकि इसकी निगरानी वन विभाग करेगा। योजना का उद्देश्य परियोजना के कारण होने वाले पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना और वन्यजीवों के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखना है।

वन विभाग ने भी पेड़ों की कटाई से वन्यजीव, मिट्टी और नमी पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों को कम करने के लिए अपनी स्तर पर योजना तैयार की है।

ऐतिहासिक छोटी लाइन बदलेगी बड़ी लाइन में
महू-खंडवा गेज परिवर्तन परियोजना के तहत रेलवे की ऐतिहासिक छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदला जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर रेल परिचालन की क्षमता बढ़ने के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी बेहतर होने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 3 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 3 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 4 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 4 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 4 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 4 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 4 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 4 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 5 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 5 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 5 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 5 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 5 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 5 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 5 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 5 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 5 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!