फिल्म डायरेक्टर रेप केस में गिरफ्तार: एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग का भी लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
फिल्म डायरेक्टर शकील नूरानी को एक 33 वर्षीय एक्ट्रेस की शिकायत पर दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि 2016 में स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए घर बुलाने के बाद नूरानी ने एक्ट्रेस को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और उनके साथ दुष्कर्म किया। एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि कथित घटना का वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी गई और कई बार उनका यौन शोषण किया गया। पुलिस ने करीब 40 दिन की तलाश के बाद नूरानी को सातारा के मेधा इलाके स्थित एक फार्महाउस से गिरफ्तार किया है।
अवार्ड फंक्शन में हुई थी पहली मुलाकात
पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस की नूरानी से पहली मुलाकात 2016 में लोखंडवाला में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। नूरानी ने उनसे अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की और काम के लिए संपर्क करने को कहा था। इसके बाद एक्ट्रेस स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए मालवानी स्थित उनके घर पहुंचीं।
सॉफ्ट ड्रिंक पिलाकर बेहोश करने का आरोप
एफआईआर में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि नूरानी ने उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक पीने के लिए दिया। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गईं। एक्ट्रेस का आरोप है कि होश में आने के बाद उन्हें अपने मोबाइल पर एक वीडियो दिखाया गया और पुलिस या परिवार को जानकारी देने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी गई।
वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप
एक्ट्रेस ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कथित वीडियो के जरिए उन्हें लगातार धमकाया गया और उनका कई बार यौन उत्पीड़न किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यौन संबंधों के बाद नूरानी उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां देते थे। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।
40 दिन तक छिपे रहा, फार्म हाउस से पकड़ाया
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने नूरानी की तलाश शुरू की। जांच में उनके सातारा जिले के मेधा इलाके में स्थित एक फार्म हाउस में रहने की जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नूरानी करीब 40 दिनों तक पुलिस से बचते रहे। उनकी तलाश में अंधेरी के लोखंडवाला स्थित उनके बेटे के घर की भी तलाशी ली गई थी।
तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस को नूरानी के मेधा स्थित फार्म हाउस में होने का पता चला। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में लिया गया और मुंबई पुलिस की टीम उन्हें अपने साथ ले आई।
12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी
पुलिस ने शनिवार को शकील नूरानी को बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
वहीं, नूरानी के वकील विकास सिंह ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके क्लाइंट को झूठा फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!