नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी: इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर साइबर ठगों ने एक छात्रा को अपना शिकार बना लिया।
इंस्टाग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देखने के बाद संपर्क में आई छात्रा से आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
रजिस्ट्रेशन, लैपटॉप, इंश्योरेंस और इनकम टैक्स क्लियरेंस के नाम पर रकम लेने के बाद जब छात्रा ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
ठगी का पता चलने के बाद छात्रा ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर दिखा नौकरी का विज्ञापन
राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, छात्रा सलोनी ने शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को वह मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रही थी।
इसी दौरान उसे वर्क फ्रॉम होम जॉब का विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल नंबर संबंधित लोगों तक पहुंच गया।
कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने उसे कॉल किया और खुद को रिक्रूटर बताते हुए कहा कि उसका नंबर नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
बातचीत के बाद रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर उससे 1,500 रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।
लैपटॉप और इंश्योरेंस के नाम पर रकम ली
अगले दिन एक अन्य व्यक्ति ने कॉल कर खुद को नामी एजुकेशनल कंपनी बायजू का प्रतिनिधि बताया। उसने सलोनी को नौकरी पक्की होने की बात कही और कंपनी की तरफ से लैपटॉप व मोबाइल दिए जाने का झांसा दिया।
इसके लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर 9,600 रुपए जमा करवाए गए। इसके बाद छह महीने के इंश्योरेंस के नाम पर छात्रा से 4,800 रुपए और ले लिए गए।
पेमेंट सिस्टम में शो नहीं हो रहा कहकर दोबारा पैसे लिए
रकम ट्रांसफर होने के कुछ देर बाद आरोपियों ने फिर फोन किया। उन्होंने छात्रा से कहा कि आधा पेमेंट होने के कारण सिस्टम में एंट्री दिखाई नहीं दे रही है। इस बहाने पहले 4,800 रुपए और फिर 9,600 रुपए दोबारा जमा करवाए गए।
इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर से कॉल कर इनकम टैक्स क्लियरेंस के नाम पर 14,900 रुपए भी ट्रांसफर करा लिए।
अपॉइंटमेंट लेटर नहीं मिला तो हुआ शक
बार-बार रुपए जमा करवाने के बावजूद जब सलोनी को नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर नहीं मिला तो उसे ठगी का शक हुआ। उसने आरोपियों से अपने रुपए वापस करने को कहा।
इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। लगातार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो छात्रा राजेंद्र नगर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की।
बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच टीम अब उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है, जिनके जरिए छात्रा से रकम ट्रांसफर कराई गई।
पुलिस इन विवरणों के आधार पर साइबर ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
संबंधित समाचार

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा

युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; महिला पर प्रताड़ना का आरोप

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग:9 लोग जिंदा जले; 19 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!