जो छात्र नहीं जाते बस से उनसे भी पेनल्टी सहित वसूली फीस: पटेल कॉलेज प्रबंधन का लालच...
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रालामंडल द्वारा अपने ही कॉलेज के छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है। यह अवैध वसूली बस फीस के नाम पर की जा रही है। कॉलेज में इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले छात्रों से जबरन बस फीस वसूली जा रही है। जिन छात्रों ने फीस देने से मना किया, उनका परीक्षा फॉर्म रोक दिया गया। बाद में यही बस फीस पेनल्टी सहित वसूलने के बाद छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति दी गई। ऐसे छात्र जो खुद के परिवहन से कॉलेज पढ़ाई करने जाते हैं, उनसे भी बस फीस वसूलने के आरोप कॉलेज प्रबंधन पर लगा है। कॉलेज प्रबंधन की इस मनमानी की शिकायत छात्रों ने तेजाजी नगर पुलिस सहित सीएम हेल्पलाइन पर भी की है।
गरीब माता-पिता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ : ऐसे कई छात्र है जो कॉलेज प्रबंधन की इस मनमानी से परेशान हैं। छात्रों का कहना है कि शहर से बाहर बायपास पर स्थित इस कॉलेज में इसलिए एडमिशन लिया था, क्योंकि यह हमारे बजट के हिसाब से फीस ले रहा था। गरीब माता-पिता के बच्चे होने की वजह से इंजीनियरिंग का अपना सपना पूरा करने के लिए पटेल कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा बस फीस के नाम पर की जा रही जबरन वसूली की वजह से गरीब माता-पिता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। जितनी फीस है उसके आधे से ज्यादा बस फीस के नाम पर कॉलेज प्रबंधन जबरन वसूली कर रहा है।
चारों साल तक शुल्क अनिवार्य : फर्स्ट ईयर के छात्रों का यह भी आरोप है कि जो भी छात्र एक बार कॉलेज बस की फीस भर देता है, उसे अपनी पढ़ाई के चारों साल तक कॉलेज फीस भरना अनिवार्य है, फिर चाहे वह बस से कॉलेज आए या अपने स्वयं के वाहन से। वर्तमान में कॉलेज प्रबंधन द्वारा परीक्षा फॉर्म फॉरवर्ड करने के नाम पर पेनल्टी सहित छात्रों से बस फीस वसूल ली गई है, लेकिन छात्रों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।
पूर्व कांग्रेसी मंत्री का है कॉलेज : पटेल इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का है, पटेल सिहावल सीट से 2 बार विधायक रहे हैं। 2018 में कमलनाथ सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। इंदौर के अलावा पटेल का भोपाल में भी कॉलेज है, यह डीम्ड यूनिवर्सिटी बन चुका है। कॉलेज द्वारा गरीब छात्रों से बस फीस वसूलने से इनके सेवा भाव पर भी सवाल खड़ा हो गया है।
परीक्षा फॉर्म भरने के आखिरी दिन मनमानी
12 हजार रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से रुपए लिए
नाम नहीं छापने की शर्त पर कॉलेज के एक स्टूडेंट ने बताया कि कॉलेज की फीस 30 हजार रुपए है, लेकिन प्रबंधन द्वारा 12 हजार रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से बस फीस भी मांगी जा रही है। सोमवार को फर्स्ट ईयर के छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी दिन था, ऐसे में कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा फॉर्म आगे बढ़ाने के नाम पर छात्रों से बस फीस पेनल्टी सहित वसूली है। छात्रों का आरोप है कि बस की 12 हजार रुपए सालाना फीस है, लेकिन उनसे 19,200 रुपए पेनल्टी सहित लिए गए हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!