नशेड़ियों के नए अड्डे बने फार्म हाउस और प्रायवेट विला: हाउस ऑफ व्यूज में बर्थडे पार्टी पर शराब-हुक्का की महफिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पब, बार और होटल-रेस्टोरेंट पर पुलिस की सख्ती के बाद नशे के शौकीनों ने अब फार्म हाउस और प्रायवेट विला को ठिकाना बनाया है। आउटर और ग्रामीण क्षेत्रों के फार्म हाउस और रिसॉर्ट अय्याशी, नशाखोरी और पार्टियों के हॉटस्पॉट बन रहे हैं।
हाल ही में मानपुर पुलिस ने एक आईएएस के फार्म हाउस से लाखों का जुआ पकड़ा था। जब्त राशि में खेल सामने आने के बाद टीआई और एसआई को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बावजूद फार्म हाउस और रिसॉर्ट पर शराब और हुक्का पार्टियां थमने का नाम नहीं ले रही। सवाल है इनके आयोजकों पर कब कार्रवाई होगी। ताजा मामला तिल्लौर का है।
खुड़ैल क्षेत्र के रालामंडल अभयारण्य के पास तिल्लौर रोड स्थित हाउस ऑफ व्यूज़, रिवेरा हिल रिज़ॉर्ट में 7 मार्च को जन्मदिन पार्टी थी। यह ग्वालियर निवासी शिवम जैन के बर्थडे पर रखी गई, जिसमें करीब 20 लोग शामिल हुए थे। खास बात यह नशाखोरी की इस पार्टी में बच्चे भी थे।
खुलासा फर्स्ट के हाथ एक वीडियो लगा है, जिसमें फार्म हाउस पर नशे की महफिल दिख रही है। पार्टी में रईसजादों ने बच्चों के सामने ही जमकर हुक्का फूंका और शराब से गला तर किया। पार्टी में शामिल लोगों ने बच्चों को पास बैठाकर महंगी शराब की बोतलें खोलीं और जमकर शराब पी।
इतना ही नहीं हुक्का जलाकर लगातार कश लगाए गए और हुक्के की गुड़गुड़ाहट देर रात तक गूंजती रही, जबकि हुक्का सेवन प्रतिबंधित है। सूत्रों के मुताबिक बर्थडे पार्टी में शराब और हुक्के की व्यवस्था भी शिवम जैन और रिसॉर्ट संचालक ने मिलकर की थी। यहां एमडी और कोकीन ड्रग्स का भी जमकर नशा किया गया।
शिवम के करीबी के अनुसार पार्टी सुबह तक चली, जिसमें बड़े घरानों के लोग भी शामिल हुए थे। गश्त पर निकले पुलिसकर्मी पहुंचे जरूर, लेकिन औपचारिकता निभाकर वापस लौट गए। पार्टी की हकीकत देखने तक की कोशिश नहीं की।
खुड़ैल पुलिस की साठगांठ से चल रहे रिसॉर्ट और फार्म हाउस की जानकारी तथा शराब-हुक्का पार्टी का वीडियो ग्रामीण एसपी तक भी पहुंच चुका है। देखना है रईसजादे नशेड़ियों और अय्याशी के इन अड्डों पर कार्रवाई होती है या फिर मामला हमेशा की तरह दबा दिया जाएगा।
स्टाफ ही लीक करता है कार्रवाई की सूचना
ग्रामीण थाना क्षेत्रों में चल रहे प्राइवेट विला और फार्म हाउस पर होने वाली अवैध गतिविधियों, अय्याशी, नशाखोरी और मुजरा पार्टियों की सूचना जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचती है, थाना पुलिस पहले ही रिसॉर्ट संचालकों को खबर कर देती है।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति करती है और फोटो-वीडियो बनाकर अफसरों को यह कहकर रिपोर्ट भेज देती है कि साहब, यहां ऐसा कुछ नहीं चल रहा है, फलां रिसॉर्ट खाली मिला।
इतना ही नहीं, देर रात गश्त पर मौजूद अधिकारी भी कई बार पार्टी को रुकवाने की बजाय सिर्फ औपचारिकता निभाते हैं। लाइट बंद करवाकर फोटो या वीडियो बनाते हैं और रिपोर्ट में लिख देते हैं सभी ठिकाने बंद करवा दिए हैं।
इस तरह कार्रवाई दिखाकर असल में नशे और अय्याशी के इन अड्डों को खुली छूट दी जा रही है और अफसरों की आंखों में धूल झोंकी जा रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!