खबर
Top News

खाद लेने की व्यवस्था बदली: घर बैठे किसान जनरेट कर सकेंगे टोकन; 24 घंटे में मिलेगा खाद, ऐप पर मिलेगी पूरी जानकारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अगस्त 2026, 7:20 pm
शेयर करें:
खाद लेने की व्यवस्था बदली

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में खाद के लिए किसानों को अब लंबी कतारों और अनिश्चित इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने खाद वितरण व्यवस्था को ई-विकास प्रणाली 2.0 से जोड़ते हुए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत किसान खुद टोकन जनरेट कर सकेंगे और टोकन के आधार पर 24 घंटे के भीतर खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

नई व्यवस्था में किसान को यह भी पहले से पता चल सकेगा कि उसे कौन-सा खाद, किस रिटेलर से और किस तारीख को मिलेगा। विभाग ने सभी कलेक्टरों को व्यवस्था का प्रचार-प्रसार कर किसानों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।

पसंद का खाद खरीद सकेंगे किसान
ई-विकास 2.0 में किसान अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी खाद की खरीदी कर सकेंगे। खाद खरीदने पर पहले लागू अनावश्यक शर्तों को हटाया गया है। जरूरत से अधिक खाद की मांग होने पर किसान को उसका कारण बताने की सुविधा भी पोर्टल पर दी गई है।

24 घंटे में मिलेगा खाद
नई व्यवस्था में किसान द्वारा जनरेट किए गए टोकन के आधार पर 24 घंटे के भीतर खाद वितरण का प्रावधान किया गया है। मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों पर उपलब्ध स्टॉक और वास्तविक मांग के अनुसार टोकन जारी किए जाएंगे, जिससे जरूरत के हिसाब से वितरण को नियंत्रित किया जा सके।

व्हाट्सऐप घर बैठे जनरेट होगा टोकन
किसानों के लिए व्हाट्सऐप बोट के जरिए टोकन जनरेट करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। टोकन बनने के बाद किसान को एसएमएस के जरिए टोकन नंबर, रिटेलर का नाम, खाद का प्रकार, उठाव की तारीख और टोकन की वैधता जैसी जानकारी मिलेगी।

अतिरिक्त खाद के लिए ऑनलाइन अनुमति
फसल खराब होने या अन्य विशेष परिस्थितियों में अतिरिक्त खाद की जरूरत पड़ने पर किसान ई-विकास प्रणाली के जरिए आवेदन कर सकेंगे। ऐसे मामलों को तहसीलदार या अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) स्तर से 48 घंटे के भीतर मंजूरी देने का प्रावधान किया गया है।

20 अगस्त से फार्मर आईडी और पैक्स सदस्यता अभियान
विभाग ने किसानों की फार्मर आईडी बनाने, अग्रिम उर्वरक उठाव और पैक्स सदस्यता के लिए 20 अगस्त 2026 से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सहकारी संस्थाओं को ई-विकास पोर्टल की व्यवस्थाओं को एकीकृत करने और पीओएस मशीन के जरिए खाद वितरण को आसान बनाने को कहा गया है।

छह दिन में 1 लाख मीट्रिक टन यूरिया उठाव पर भी सवाल
विभाग के अनुसार पिछले छह दिनों में करीब 1 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उठाव हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में खाद की खरीदी को लेकर निगरानी की जरूरत बताई गई है। विभाग ने आशंका जताई कि कहीं किसानों के नाम पर कोई अन्य व्यक्ति तो खाद नहीं उठा रहा।

साथ ही विभाग का कहना है कि जब ई-विकास प्रणाली के जरिए किसान घर बैठे खाद बुक कर सकते हैं, तो उन्हें अनावश्यक रूप से लाइन में लगने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। नई व्यवस्था का उद्देश्य खाद वितरण को पारदर्शी बनाने के साथ किसानों को समय पर उनकी जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराना है।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 9 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 9 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 9 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 9 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 9 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 9 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 9 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 9 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 9 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 9 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 9 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 9 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 10 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 10 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 10 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 10 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 10 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 10 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!