दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान: योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अहिल्या पथ योजना के विरोध में भारतीय किसान एवं मजदूर सेना और अहिल्या पथ योजना संघर्ष समिति के नेतृत्व में प्रभावित किसानों का IDA कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी है। बड़ी संख्या में किसान दिनभर धरना स्थल पर डटे रहे और योजना को लेकर अपना विरोध जताया।
किसानों ने बुधवार रात धरना स्थल पर मालवा की पारंपरिक दाल-बाटी बनाकर सामूहिक भोजन करने की तैयारी की थी।
किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें धरना स्थल पर दाल-बाटी बनाने से रोक दिया। इसके बाद किसानों ने दिनभर भोजन नहीं किया।
किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से सामूहिक भोजन भी करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई।
अब नहीं देंगे नया ज्ञापन
आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। अब वे कोई नया ज्ञापन नहीं देंगे।
किसानों का कहना है कि बार-बार आश्वासन देने के बजाय उनकी मांगों पर स्पष्ट और ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए।
किसानों की प्रमुख मांग अहिल्या पथ योजना को तत्काल निरस्त करने की है। उनका कहना है कि योजना से प्रभावित जमीनों पर लगाए गए प्रतिबंध भी हटाए जाएं, ताकि किसान अपनी भूमि का वैध उपयोग, विकास और क्रय-विक्रय पूर्व की तरह कर सकें।
‘मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन’
किसानों का कहना है कि अहिल्या पथ योजना के कारण बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हैं और लंबे समय से वे अपनी जमीनों से जुड़े अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
उनका आरोप है कि कई बार समस्या शासन-प्रशासन के सामने रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।
भारतीय किसान एवं मजदूर सेना और अहिल्या पथ योजना संघर्ष समिति ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर स्पष्ट और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक IDA कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। किसानों ने पूरी रात धरना स्थल पर मौजूद रहकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
संबंधित समाचार

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!