किसानों को मिला फफूंद लगा खाना: पूड़ी-सब्जी के पैकेट में दिखी खराबी; जताई नाराजगी, जांच के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़/ब्यावरा।
किसानों के सम्मान और कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों को लेकर आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है।
ब्यावरा की कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को बांटे गए भोजन के पैकेट में पूड़ी और सब्जी में फफूंद दिखाई दी। किसानों ने खराब भोजन के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए और नाराजगी जताई।
भोजन के पैकेट खोलते ही दिखी फफूंद
रविवार को ब्यावरा कृषि उपज मंडी परिसर में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। आयोजन के दौरान किसानों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
कई किसानों ने जब भोजन के पैकेट खोले तो पूड़ी और सब्जी में फफूंद लगी दिखाई दी। इसके बाद किसानों ने खराब भोजन के वीडियो बनाए। वीडियो में भोजन पर फफूंद साफ नजर आ रही है। किसानों ने प्रशासन की ओर से बांटे गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसे उनके साथ लापरवाही और अपमान बताया।
किसानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से की शिकायत
खराब भोजन मिलने से नाराज किसान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया के पास पहुंचे। किसानों ने उन्हें भोजन के पैकेट दिखाए और पूरे मामले की जानकारी दी।
पैकेट में फफूंद लगा भोजन देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी भी असहज नजर आए। किसानों ने कहा कि जिस आयोजन में उन्हें सम्मान के लिए बुलाया गया, वहां इस तरह का भोजन देना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अधिकारियों को फटकार, जांच का आश्वासन
मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसानों को इस तरह का भोजन दिया जाना बिल्कुल गलत है। किसानों को हमेशा अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिलना चाहिए।
सोंधिया ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे मामले की शिकायत कलेक्टर से करेंगे और पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने किया किसानों से संवाद
बलराम कृषि महोत्सव में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी और भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों से सीधा संवाद किया। बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद थे।
अब जांच रिपोर्ट पर टिकी नजर
मुख्यमंत्री की वर्चुअल मौजूदगी और बड़े जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों की मौजूदगी वाले आयोजन में किसानों को बांटे गए भोजन में फफूंद मिलने से प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
अब देखना होगा कि जांच में भोजन खराब होने की वजह क्या सामने आती है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!