किसान हत्याकांड: जनपद पंचायत उपाध्यक्ष समेत 8 दोषियों को उम्रकैद; रंजिश में हत्या का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनखेड़ी में किसान नाथूलाल चौधरी की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है।
प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जंगबहादुर सिंह राजपूत ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुरेश जाट समेत आठ आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
अदालत ने सभी दोषियों पर अलग-अलग धाराओं में 20-20 हजार और 5-5 हजार रुपए, यानी कुल 2 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया गया है।
खेत जाते समय हुआ था हमला
मामले में फरियादी विकास चौधरी पुत्र मुकेश चौधरी ने 24 जनवरी 2024 को जीएमसी रतलाम में उपचार के दौरान पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। उसने बताया था कि वह अपने नानाजी के घर ग्राम कंचनखेड़ी में रहकर खेती करता है।
विकास के मुताबिक, घटना वाले दिन सुबह करीब 11 बजे उसके रिश्ते के नानाजी नाथूलाल चौधरी खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान वह अपने मामा जितेंद्र जाट के साथ गेहूं की फसल में सिंचाई के लिए पाइप जोड़ने का काम कर रहा था।
इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने नाथूलाल चौधरी पर हमला कर दिया। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
8 आरोपियों को कोर्ट ने माना दोषी
मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चालान न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने घटना से जुड़े साक्ष्य और गवाह न्यायालय के सामने प्रस्तुत किए।
प्रकरण की सुनवाई पूरी होने के बाद प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जंगबहादुर सिंह राजपूत ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुरेश जाट समेत आठ आरोपियों को दोषी माना और सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
रंजिश में हुई थी हत्या
यह पूरा मामला रंजिश से जुड़ा बताया गया है। हत्या की इस वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी बनी थी। अब करीब दो साल बाद अदालत के फैसले में आठों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
अदालत के फैसले को मृतक के परिजनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले में दोषसिद्धि और सजा अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर हुई है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!