नकली मोबाइल एक्सेसरीज रैकेट का खुलासा: ओप्पो, वनप्लस-रियलमी के फर्जी सामान की फैक्ट्री की सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी में बड़े पैमाने पर चल रहे नकली ब्रांडेड सामान के कारोबार का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एजीएस यूनिट ने सर्च और सीजर ऑपरेशन के दौरान ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के नाम पर बेचे जा रहे भारी मात्रा में फर्जी उत्पाद जब्त किए हैं।
दो गोदाम और फैक्ट्री सील
कार्रवाई के तहत करोल बाग के रेगरपुरा इलाके में स्थित दो गोदामों को सील किया गया, जहां नकली उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग का काम चल रहा था। इसके अलावा मोती नगर में संचालित एक फैक्ट्री को भी बंद कराया गया, जहां इन कंपनियों के नाम से पैकेजिंग बॉक्स तैयार किए जा रहे थे।
मशीनें जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हो रही आठ मशीनें जब्त कीं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो बड़े स्तर पर नकली सामान तैयार कर बाजार में उतारने की तैयारी में थे।
प्रिंटिंग प्रेस और अन्य ठिकानों का भी खुलासा
जांच में एक प्रिंटिंग प्रेस और तीन अन्य गोदामों का भी पता चला है, जहां मशीनों के जरिए नकली उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग की जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह संगठित तरीके से बड़े स्तर पर फर्जी सामान तैयार कर सप्लाई कर रहा था।
उपभोक्ताओं के लिए बड़ा खतरा
ऐसे नकली उत्पाद न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!