खबर
Top News

फर्जी पत्रकार अजहरुद्दीन ने हत्या कर आत्महत्या का रूप दे दिया: हिंदू प्रेमिका रखने का विरोध करती थी पत्नी; भाई ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मई 2026, 7:52 pm
शेयर करें:
फर्जी पत्रकार अजहरुद्दीन ने हत्या कर आत्महत्या का रूप दे दिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वाघेला एक्सप्रेस के नाम से अखबार निकालकर लोगों को ब्लैकमेल करने और पिता भूमाफिया इस्लाम पटेल वाघेला के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जे करने वाले फर्जी पत्रकार अजहरुद्दीन वाघेला ने 14 मई 2025 को पत्नी अंजुम बी की हत्या कर उसे फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप दिया था।

पत्नी हिंदू प्रेमिका के साथ रहने और उसके साथ अश्लील हरकतें करने का विरोध करती थी, जिसका खामियाजा उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। अजहरुद्दीन ने उसकी जान ले ली। ये आरोप उसके भाई अमजद पटेल के हैं।

अमजद ने पुलिस आयुक्त संतोषसिंह को दिए आवेदन में बताया था कि उसकी बहन अंजुम बी की हत्या के बाद उसे जीजा अजहरुद्दीन साजिशन आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। इस घटना के करीब छह घंटे बाद उन्हें सूचना दी गई थी और उनके परिवार के बहन के घर पहुंचने के पूर्व ही उसे अस्पताल भिजवा दिया गया था।

पति समेत ससुर इस्लाम पटेल वाघेला, जेठ इरफान पटेल वाघेला ने बहन अंजुम बी की हत्या की और पुलिस बुलाकर उनके सामने आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।

अमजद का आरोप है कि परिजन ने सबूत भी मिटाए। बिना वीडियोग्राफी और मायके वालों को सूचित किए शव को एमवाय अस्पातल की मर्चुरी में भेज दिया गया। यही नहीं, पोस्टमार्टम के पूर्व तमाम प्रक्रिया भी संदेह के घेरे में है।

बहन की शादी 12 साल पहले अजहरुद्दीन वाघेला के साथ हुई थी। चार वर्षों से उसके एक हिंदू लड़की से संबंध बन गए थे। वो पत्नी अंजुम बी को इसलिए धमकाता था कि वो प्रेमिका को भी स्वीकार कर ले और उसे उसके पास जाने-आने से रोके-टोके नहीं।

लेकिन अंजुम ये स्वीकारने के लिए तैयार नहीं थी, जिसके परिणामस्वरूप अजहर ने उसकी जान ले ली। बहन अंजुम को धमकाने के कई वीडियो-ऑडियो उनके पास मौजूद हैं।

उनका आरोप है कि हत्या की इस साजिश में पति, ससुर, जेठ के अलावा इस्माइल भी शामिल है जो भाजपा पार्षद का रिश्तेदार है। जब हमने विरोध किया था कि इस्लाम पटेल वाघेला ने कहा था कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

वो पुलिस को जेब में रखता है। मृतका अंजुम बी के अन्य परिजन ने बताया कि उसकी दो छोटी मासूम बच्चियों को घर में बंधक बनाकर रख लिया था। उन्हें डरा-धमकाकर फर्जी वीडियो बनाए कि वो दादा-दादी और पापा के साथ रहना चाहती हैं।

न मिलने दिया गया और न उनसे फोन पर बात करने दी गई। कई दिनों के बाद पुलिस ने जैसे-तैसे उनके शिकंजे से बच्चियों को छुड़वाया और उन्हें सौंपा। अमजद पटेल ने तब ये भी आरोप लगाया था कि तमाम सबूत-प्रमाणों के बावजूद पुलिस ने अजहर व अन्य परिजन पर हत्या का केस दर्ज नहीं किया।

सिर्फ मर्ग कायम कर खानापूर्ति की। उनकी मांग है कि इस केस की सीबीआई से जांच करवाई जाए। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

बाप-बेटे की शर्मनाक हरकत
अजहर पटेल वाघेला ने जिस हिंदू प्रेमिका को प्रेमजाल में फंसाकर लव जिहाद कर रखा है, उसकी मां को अजहर के पिता और कुख्यात भूमाफिया इस्लाम पटेल वाघेला ने बहन बना रखा है। यानी बाप ने जिसे बहन बनाया, उसकी बेटी को बेटा अजहर लिव इन में रखकर शोषण कर रहा है।

दोनों बाप-बेटे ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है जिसकी कोई मिसाल नहीं मिल सकती। अजहर वाघेला खुद को पत्रकार बताता फिरता है। पिता की बहन की बेटी रिश्ते में बहन हुई, लेकिन अजहर तो इतना बड़ा कामपिपासु है कि उसने अपनी हिंदू प्रेमिका के लिए पत्नी तक की कथित तौर पर हत्या कर दी जैसा कि मायकेवाले आरोप लगा रहे हैं।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 16 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 16 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 16 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 17 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 17 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 17 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 18 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 18 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 18 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 18 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 18 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 18 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 18 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 18 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 18 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 19 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 19 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!