पति के नाम और फोटो का उपयोग बनाई फेक आईडी: लोगों को भेजे अश्लील संदेश; युवती हुई विकृत मानसिकता की शिकार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डिजिटल प्रताड़ना का एक और खौफनाक चेहरा भंवरकुआं इलाके में उजागर हुआ है। यहां रहकर पढ़ाई कर रही युवती को विकृत मानसिकता के चलते डिजिटल तौर पर शिकार बनाया गया, जिससे उसका वैवाहिक और सामाजिक जीवन संकट में पड़ गया।
पुलिस के अनुसार, भंवरकुआं क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली विवाहित पीड़िता ने थाने पहचकर आरोपी अमन निवासी बागली जिला देवास के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत 2 मई से कोई अज्ञात व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसके पति के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर एक फेक आईडी चला रहा था। बाद में जांच करने पर पता चला कि इस आईडी के पीछे देवास का अमन है। आरोपी इस फेक आईडी के माध्यम से लगातार आपत्तिजनक, अश्लील और पूरी तरह से झूठे संदेश लोगों को भेज रहा था।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी अमन इस फर्जी आईडी के जरिए उसके चरित्र पर कीचड़ उछाल रहा था। वह संदेशों में बेबुनियाद और गलत आरोप लगा रहा था कि पीड़िता के शादी के पहले और शादी के बाद भी किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध रहे हैं।
इन संदेशों के कारण पीड़िता और उसके ससुराल व मायके पक्ष को भारी मानसिक तनाव और बदनामी का सामना करना पड़ा। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने केवल बदनामी तक ही सीमित न रहकर सीधे पीड़िता को टारगेट करना शुरू कर दिया।
आरोपी अमन ने पीड़िता के निजी अकाउंट पर मैसेज भेजकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। गत 6 मई को आरोपी ने पीड़िता को मैसेज और कॉल पर मां-बहन की गालियां दीं और बेहद खराब व अश्लील तरीके से बात की।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी की सनक इस कदर बढ़ चुकी है कि उसे अब अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है और आरोपी उसे जान से मार सकता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!