भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता के पिता की भी जान ले चुका है फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह: 30 जगह शिकायत करने के महीनेभर बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज हित में मुद्दे उठाता रहा है। खुलासा फर्स्ट द्वारा महू बड़गोंदा के बसी पीपरी गांव में लकवा का इलाज करने वाले फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार की हकीकत का खुलासा करने के बाद उसके इलाज की वजह से जान गंवाने वालों के परिजन संपर्क करने लगे हैं। इंदौर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सह संयोजक शाहरुख हुसैन के पिता बाला हुसैन भी फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार के हाथों अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए।
फर्जी डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के अगले ही दिन बाला हुसैन को लकवा हो गया और उसके तीसरे दिन उनका इंतकाल हो गया। इसकी शिकायत भाजपा नेता शाहरुख हुसैन ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों सहित 30 जगह की है।
एक दिन में कमाई करीब 6 लाख रुपए: अपनी शिकायत में शाहरुख हुसैन ने बताया है कि इंदौर जिले की महू तहसील के बड़गोंदा के पास बसी पीपरी गांव में संजीवनी क्लिनिक के नाम पर गांव के सज्जन सिंह पंवार नामक व्यक्ति द्वारा लकवे का इलाज किया जा रहा है।
जहां पर मध्य प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेश से रोजाना करीब 200 मरीज इलाज के लिए आते है। एक मरीज से तीन हजार रुपए की गोली दवा के हिसाब से एक दिन में डॉक्टर की कमाई करीब 6 लाख रुपए की है।
अगले दिन बिगड़ने लगी तबीयत: यह हॉस्पिटल संजीवनी क्लिनिक के नाम से रजिस्टर्ड होकर इसका पंजीयन नंबर सीएल/7527/ओटीसी -2022 बताया गया हैं। इस हॉस्पिटल में 16 जुलाई को मैं पिता बाला हुसैन को इलाज के लिए लेकर गया था। उनको चक्कर आते थे और कमजोरी थी। 15 दिन पहले शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से उनके सिर के पिछले हिस्से में ब्लड का थक्का जम गया था।
उज्जैन के पामेचा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, वह चल-फिर रहे थे, बोल रहे थे, खाना खा रहे थे, उन्हें लकवे की कोई शिकायत भी नहीं थीं। उनकी तबीयत ठीक होने पर हॉस्पिटल से उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। डॉक्टर ने कहा था कि दवाओं से महीनेभर में उनका थक्का सही हो जाएगा।
इसके 10 दिन बाद हम फिर से डॉक्टर को दिखाने गए थे, जहां सिटी स्कैन करने के बाद डॉक्टर ने कहा था कि उनका थक्का खत्म हो रहा है, लेकिन कुछ लोग जो पिताजी से मिलने घर मिलने आए उन्होंने बसी पीपरी में डॉ. सज्जन सिंह पंवार को दिखाने की बात कही।
इसके बाद हमने बसी पीपरी में डॉक्टर को उनकी जांच की रिपोर्ट एवं दवाई-गोली का पर्चा दिखाकर हाथ-पैर में कमजोरी और चक्कर आना बंद करने का इलाज के लिए बोला था। डॉक्टर ने सारी जांच करने के बाद वहीं पर इंजेक्शन लगाया और 20 दिन की गोली दवा देकर रवाना कर दिया, लेकिन अगले दिन ही मेरे पापा की तबीयत बिगड़ने लगी और उनको पैरालिसिस का अटैक आ गया। उनके एक हाथ और एक पैर ने काम करना बंद कर दिया। खाना भी नहीं खा पा रहे थे और आंखों से दिखना भी बंद हो गया।
मेडिकल स्टोर के रूप में हॉस्पिटल सालों से अवैध रूप से संचालित
बसी पीपरी गांव का यह हॉस्पिटल जो एक मेडिकल स्टोर के रूप में कई सालों से अवैध रूप से संचालित है, जहां पर बगैर किसी डिग्री के लकवे के इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है और अभी तक कई मरीजों की जान इनके इलाज से जा चुकी हैं।
हॉस्पिटल के बोर्ड एवं दवाई- गोली के पर्चे पर ना डॉक्टर का नाम लिखा है और ना डिग्री है, फिर भी पता नहीं किस प्रकार स्वास्थ्य विभाग की आंख में धूल झोंककर यह हॉस्पिटल अवैध रूप से चल रहा है। दवाई -गोली के पर्चे पर नीचे यह भी लिखवा दिया है कि यह पर्चा कोर्ट में मान्य नहीं होगा।
यहां का डॉक्टर सज्जन सिंह पैसे के लालच में लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। इस जगह के इलाज से मेरे पापा जैसे कितने ही मरीजों की जान इन लोगों की वजह से जा चुकी है और भविष्य में पता नहीं ये कितने और मरीजों की जान लेंगे। इसके साथ ही बाला हुसैन के भाजपा नेता बेटे शाहरुख ने सभी जिम्मेदारों से फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
डॉक्टर ने बोला इंदौर में भर्ती करा दो
हमने डॉक्टर सज्जन सिंह के नंबर पर फोन किया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। उस दिन रविवार होने के कारण अगले दिन सोमवार को हम पिताजी को वापस लेकर बसी पीपरी गांव में संजीवनी क्लिनिक लेकर गए। वहां डॉक्टर सज्जन सिंह से बोला कि मेरे पापा दो दिन पहले आपके पास अच्छी हालत में इलाज के लिए आए थे।
आपके इलाज के बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई उनको लकवे की कोई शिकायत नहीं थी। इस पर डॉक्टर घबरा गए और बोले कि इनको इंदौर में अस्पताल में भर्ती करवा दो। मैंने तुरंत उनको इंदौर में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमित व्यास को दिखाकर उनको बारोड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया।
वहां पर डॉक्टर ने एमआरआई करवाई, उस रिपोर्ट में यह आया कि 15 दिन पहले जो इनके सिर के पिछले हिस्से में नस में ब्लड का थक्का जम गया था, वह तो ठीक हो गया है, मगर बसी पीपरी के डॉक्टर ने जो इंजेक्शन और दवाई दी है, वो खून को पतला कर देते हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!