बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जबरिया वसूली: बीआरसी व निजी स्कूल संचालक की मिलीभगत से ऑनलाइन दुकानदार पैसे लेकर सूची में जोड़ रहा नाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कूल शिक्षा विभाग के एक बीआरसी ने 58 स्कूलों में पांचवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले हजारों विद्यार्थियो की अंकसूचियां रोक ली हैं। नए शैक्षणिक सत्र की पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने के नाम पर निजी स्कूल वालों से जबरिया वसूली के आरोप भी लगने लगे हैं। बीआरसी के इस खेल में एक निजी स्कूल संचालक के भी शामिल होने की चर्चा है।
स्कूल शिक्षा विभाग के एक बीआरसी की मनमानी का आलम यह है कि वह अपनी कमाई के लिए निजी स्कूल संचालकों को मनमाने तरीके से परेशान करता रहता है। इसके चलते ही चर्चा है कि बीआरसी राजेंद्र तंवर ने निजी स्कूलों में पांचवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले हजारों विद्यार्थियों की अंकसूचियां जानबूझकर रोक ली हैं। इस मामले में कई बार निजी स्कूल संचालक बीआरसी से मिले, लेकिन वह सुनवाई नहीं कर रहा है।
स्कूल वालों का कहना है कि पांचवीं कक्षा की परीक्षा मार्च-अप्रैल 2025 में हुई थी। नतीजे घोषित होने के बाद अंकसूची देने का जिम्मा बीआरसी का होता है, लेकिन उसने कई बार कहने के बाद भी स्कूल वालों को अंकसूची नहीं दी है।
मिलीभगत का खेल... सूत्रों ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में बीआरसी राजेंद्र तंवर और डीपीसी संजय मिश्रा का मिलीभगत का खेल चल रहा है। इसके चलते ही बीते महीने बीआरसी व कर्मचारियों ने डीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उस समय प्रशासन ने डीपीसी को क्लीनचिट दे दी थी।
उसके बाद से डीपीसी ने बीआरसी से मिलीभगत कर कामकाज निपटाना शुरू कर दिया है। इसके चलते ही दोनों अधिकारियों की मिलीभगत से 58 स्कूलों के बच्चों की अंकसूची रोकी गई। ऐसा कहा जा रहा है कि अब स्कूल वालों को मनमानी राशि देना होगी, उसके बाद ही बीआरसी उनको अंकसूची देगा।
अभी तक सूची तैयार नहीं की... सूत्रों की मानें तो निजी स्कूल संचालकों द्वारा बीआरसी राजेंद्र तंवर पर पैसे लेकर पांचवीं के परीक्षा केंद्र बनाने आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि बीआरसी ने अब तक पांचवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार नहीं की है। सूत्रों की मानें तो सुखलिया स्थित एक ऑनलाइन दुकानदार को पांचवीं की परीक्षा के परीक्षा केंद्र की सूची बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।
संबंधित समाचार

‘फूल और कांटे’ के डायरेक्टर का निधन:बॉलीवुड को बड़ा झटका; 77 की उम्र में ली आखिरी सांस

एनकाउंटर केस में फिर गरमाई कानूनी लड़ाई:21 पुलिसकर्मियों की बरी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती; मृतक के भाई ने दायर की याचिका

बैरिकेड्स हटाकर जलभराव वाले अंडरब्रिज में घुसा स्कूली वाहन:बच्चों को रस्सी के सहारे निकाला; चालक गिरफ्तार

फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ा कंटेनर:बाइक सवारों में मचा हड़कंप; पुलिस ने घेरकर नशे में धुत चालक को पकड़ा

हाइब्रिड गांजे के साथ युवक गिरफ्तार:हजारों रुपए का ओजी जब्त; आरोपी पर पहले से तीन केस

टोल प्लाजा के एसी आउटर में लगी आग:वाहनों की आवाजाही प्रभावित; लंबी कतारों से मचा हड़कंप

सिंहस्थ से पहले तैयारियों की रफ्तार तेज:कमिश्नर ने दिए घाट-स्वच्छता के निर्देश; श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया और ई-कार्ट

घी के नाम पर मिलावट:25 ब्रांड के सैंपल फेल; पॉम ऑयल मिला, त्योहार से पहले खाद्य विभाग सख्त

महाकाल की नगरी में महापर्व की तैयारी:सिंहस्थ-2028 होगा भव्य-दिव्य; सीएम बोले- संत, प्रशासन और समाज मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

‘पटाखा साउंड’ का खेल खत्म:सैकड़ों मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से चकनाचूर; ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी

बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त:विभाग से 4 हफ्ते में पूरा रिकॉर्ड और जवाब मांगा; सुनवाई अगले माह

कार से करोड़ों की ड्रग्स बरामद:पुलिस ने 5 किमी तक किया पीछा; फायरिंग कर जंगल में भागे तस्कर

आईसीयू में मरीज की मौत के बाद बवाल:डॉक्टर से मारपीट; मेडिकल उपकरण फेंके, नर्सिंग स्टाफ ने भागकर बचाई जान

सब इंजीनियर भर्ती में बड़ा बदलाव:सैकड़ों पदों की एक्जाम निरस्त; नए पद जुड़ने के बाद फिर होगी परीक्षा

कर्मचारियों ने घेरा नगर निगम मुख्यालय:तीन दिन में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल की चेतावनी

ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला धतूरा:इस सरकार ने तीन बड़ी कंपनियों पर कसा शिकंजा

नदियां बन रहीं सीवेज की नाली:सैकड़ों निकायों में एसटीपी नहीं; नर्मदा-क्षिप्रा-चंबल में गंदा पानी

मिलावटखोरों पर शिकंजा:खाद्य विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई; 1 हजार किलो से ज्यादा माल मिला

बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान:इन्होंने हासिल किया पहला स्थान

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च:सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज; USB Type-C सहित मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत भी है बेहद कम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!