खबर
Top News

दबिश देकर विस्फोटक सामग्री और निर्माण उपकरण जब्त किए: बिना लाइसेंस और सुरक्षा इंतजामों के चल रही थी पटाखा फैक्ट्री

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जनवरी 2026, 4:59 pm
शेयर करें:
दबिश देकर विस्फोटक सामग्री और निर्माण उपकरण जब्त किए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में अवैध विस्फोटक गतिविधियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जलोदिया पार में बिना लाइसेंस और बिना सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रही एक पटाखा फैक्ट्री पर संयुक्त टीम ने छापा मारा।

इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और निर्माण उपकरण जब्त किए गए हैं। प्रशासन की इस मुस्तैदी ने रिहायशी इलाके के समीप पनप रहे एक बड़े खतरे को टाल दिया है।

ग्राम जलोदिया पार में अवैध पटाखा निर्माण की गोपनीय सूचना मिलने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने तुरंत एक टीम का गठन किया। इस संयुक्त टीम में अनुविभागीय दंडाधिकारी देपालपुर राकेश मोहन त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर दीपक सिंह चौहान, तहसीलदार बलवीरसिंह राजपूत और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देपालपुर संघमित्र सम्राट शामिल थे।

जब राजस्व और पुलिस के अमले ने मौके पर दबिश दी तो वहां का नजारा बेहद खतरनाक था। बिना किसी वैध अनुमति या सुरक्षा संसाधनों के बड़े पैमाने पर पटाखे बनाने की तैयारी चल रही थी।

सभी सामग्रियों को सील कर पंचनामा बनाया
निरीक्षण के दौरान टीम को मौके से 12 बोरी सुतली के बंडल, 55 प्लास्टिक ट्रे, बारूद भरने की बोरियां, हरा सूखा रंग, पीला केमिकल पाउडर, सल्फर पाउडर और स्टील के डिब्बों में रखा एल्यूमिनियम पाउडर बरामद हुआ।

इसके अलावा तीन प्लास्टिक ट्रे में खुला हुआ बारूद भी पाया गया, जो किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सभी सामग्रियों को सील कर पंचनामा तैयार किया है।

पहले भी दर्ज हो चुका है केस
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि उक्त स्थल पर पहले भी अवैध गतिविधियां संचालित होती रही हैं। आरोपी संजय पिता विनोद के विरुद्ध पूर्व में भी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 के तहत प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।

बीते 17 दिसंबर 2025 को भी इसी स्थान से कच्ची सामग्री और तैयार अवैध पटाखे जब्त किए गए थे, इसके बावजूद आरोपी द्वारा दोबारा अवैध फैक्ट्री संचालन की तैयारी की जा रही थी। पुलिस और राजस्व विभाग की इस समयबद्ध कार्रवाई ने अवैध कारोबारियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

7 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

19 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

23 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

25 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

31 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

31 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

34 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

42 minutes ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

44 minutes ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!