शराब दुकानों से सटे अवैध अहातों पर आबकारी विभाग मौन: शहरभर में मिलीभगत का खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
सरकार के स्पष्ट आदेश और आबकारी नीति के बावजूद नियमों का मखौल उड़ाया जा रहा है। स्थिति यह है हर कोने में शराब दुकानों के पीछे नियम-कानून को ताक पर रखकर अहाते संचालित किए जा रहे हैं। लसूड़िया मोरी स्थित कंपोजिट शराब दुकान ज्वलंत उदाहरण है, जहां दुकान के ठीक पीछे अहाता चल रहा है। हैरानी है जिस सरकारी फरमान से अहातों को बंद किया गया था, वह लसूड़िया समेत पूरे इंदौर में निष्प्रभावी साबित हो रहा है।
स्थिति यह है शराब दुकानों के पीछे बाकायदा टेबल-कुर्सी लगाकर बैठने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। जहां न केवल शराब परोसी जा रही है, बल्कि चखना, ठंडा पानी और मांसाहारी भोजन की भी बिक्री हो रही है। यह सब कुछ दिन-दहाड़े और प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है। रहवासियों और राहगीरों के लिए इन रास्तों से गुजरना दूभर है, क्योंकि अक्सर शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिससे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सवाल है जब प्रशासन ने अवैध अहातों पर पाबंदी लगा रखी है, तो फिर लसूड़िया मोरी व शहर के अन्य हिस्सों तक यह धंधा आखिर किसकी शह पर फल-फूल रहा है? क्या आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है, या फिर मिलीभगत का नतीजा है? कानून की आँखों में धूल झोंकने का यह खेल बिना संरक्षण संभव नहीं। दुकानों के पीछे संचालित हो रही ये गतिविधियां न केवल सरकारी आदेशों का उल्लंघन हैं, बल्कि यह आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ भी।
अवैध अहाता संचालकों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें किसी कार्रवाई का भय नहीं। आबकारी विभाग की चुप्पी ने खुली छूट जो दे रखी है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठते ये सवाल अब गंभीर होते जा रहे हैं। देखना है क्या अधिकारी इस व्यापक स्तर पर चल रहे कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई करते हैं या मिलीभगत का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!