खबर
Top News

आजादी के दशकों बाद भी इस गांव को है सड़क का इंतजार: कीचड़ में उतरकर जताया विरोध; कहा- सड़क नहीं तो वोट नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अगस्त 2026, 3:39 pm
शेयर करें:
आजादी के दशकों बाद भी इस गांव को है सड़क का इंतजार

खुलासा फर्स्ट, जावर।
सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत जीवापुर महोडिया के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के दशकों बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है, जिससे लोगों और किसानों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो पूरे गांव के लोग तहसील जावर के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।

सड़क नहीं होने से ग्रामीण और किसान परेशान
ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में गांव तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, किसानों और आम लोगों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

उनका कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पहुंचे गांव
ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर नगर परिषद जावर के पूर्व अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य गांव पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं देखने के बाद कहा कि गांव अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

वैद्य ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

कीचड़ में उतरकर जताया विरोध
सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कीचड़ में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि गांव में सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे आगामी चुनावों में वोट नहीं देंगे। उनका कहना है कि विकास के नाम पर उन्हें केवल वादे मिले हैं, जबकि बुनियादी सुविधाएं आज भी नहीं मिल पाई हैं।

संबंधित समाचार

राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

3 minutes ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

3 minutes ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

11 minutes ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

16 minutes ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

23 minutes ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

27 minutes ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

32 minutes ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

33 minutes ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

37 minutes ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

44 minutes ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 1 hour ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 1 hour ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 1 hour ago
राहुल से छात्रा बोली
Top News

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

about 1 hour ago
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया
Top News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

about 1 hour ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

about 1 hour ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

about 1 hour ago
राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे
Top News

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

about 1 hour ago
धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित
Top News

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!