घर में घुस चेन लूटी: महिला के सामने ही गैस सिलेंडर ले उड़े; चोर-लुटेरों पर बस नहीं, 48 घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस की जमानेभर की सख्ती के बावजूद चोरी और लूट बदस्तूर जारी है। कल शहर में ऐसे दो मामले सामने आए जिसमें एक बदमाश वृद्धा के घर में घुसे और आंगन में उससे चेन लूटकर भाग निकला।
दूसरी वारदात में दो बदमाश घर के बाहर खड़ी महिला के सामने ही उसके घर में घुसकर किचन से गैस सिलेंडर ले उड़े। पहला मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां क्लर्क कॉलोनी निवासी चंपाबाई जैन 13 दिसंबर को नंदा नगर स्थित जैन मंदिर से दर्शन के बाद लाठी के सहारे घर पहुंची।
आंगन तक पहुंची ही थीं कि हेलमेट पहने एक्टिवा सवार बदमाश वहां से गुजरा। उसने चंपाबाई जैन को देखा तो गाड़ी पलटाकर आया। गेट के कुछ आगे गाड़ी खड़ी कर उनके पीछे-पीछे आंगन में घुस आया।
चंपाबाई कुछ समझ पाती उससे पहले बदमाश उनके गले से चेन लूटकर आराम से फरार हो गया। पुलिस ने एक्टिवा सवार के खिलाफ चेन स्नेचिंग का केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने बताया चेन का कुछ हिस्सा पकडऩे के चलते उनके हाथ में रह गया।
जैसे-तैसे बाहर निकलकर उन्होंने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन बहू के कमरे से बाहर आने तक बदमाश भाग चुका था। हालांकि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस के अनुसार उक्त बदमाश 14 सितंबर को सुखलिया में मार्थोमा स्कूल के पास, पं. दीनदयाल नगर, तिलक नगर के जैन मंदिर और बख्तावर राम नगर कॉलोनी में भी चेन लूट चुका है।
हाल ही में परदेशीपुरा क्षेत्र में पर्स भी लूटा है। अन्य जगह भी वारदातें कैमरे में कैद हुई है। इसी आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है।
आंखों के सामने ही ले गए सिलेंडर
हीरा नगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में गीता बावड़ी के सामने कमलाबाई पति मनोहरलाल पाटिल रहती हैं। कल दोपहर करीब 2 बजे वह घर के दरवाजे की कुंडी लगाकर पड़ोसी के घर के सामने धूप सेंक रही थी। तभी दो बाइक सवार युवक पहुंचे।
दरवाजा खोला और किचन में रेग्यूलेटर में लगा गैस सिलेंडर लेकर बाहर आए और आराम से ले उडें। बेटे दीपक पाटिल के अनुसार इस दौरान परिवार के अन्य लोग पहले माले पर थे। मां ने चोरों को सिलेंडर ले जाते देखा। शंका होने पर घर में गई तो खाली सिलेंडर देख निश्चिंत हो गई, लेकिन किचन में चोरी का पता चला।
हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आते समय एक तो जाते समय दूसरा साथी गाड़ी चला रहा था। दोनों आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।
चोरों ने जैन मंदिर में दो घंटे तांडव मचाया
आस्था के केंद्र भी चोरों के निशाने पर हैं। परसों रात पाटनीपुरा दिगंबर जैन मंदिर में बेखौफ होकर एक घंटे तांडव मचाते हुए चोरी को अंजाम दिया। दो दिन बाद भी एमआईजी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे समाज में भारी आक्रोश है। चेतावनी दी गई है जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा।
पुलिस ने पुजारी शैलेंद्रकुमार जैन की शिकायत पर केस दर्ज किया है। परसों तड़के 4:30 से 5:30 बजे के बीच मेन रोड, मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच स्थित दिगंबर जैन मंदिर में तीन अज्ञात चोर—दो पुरुष और एक महिला, पूरी तैयारी के साथ घुसे।
नकाब, चश्मा पहने, ग्लोव्स और हथियार लेकर आए चोर मंदिर में करीब एक घंटे तक वारदात को अंजाम देते रहे। घटना सीसीटीवी में कैद है। बाइक से आए चोर दान पेटी लेकर फरार हो गए। सुबह पुजारी ने समाज को सूचना दी।
मंदिर अध्यक्ष पावन जैन ने बताया पाटनीपुरा मेन रोड पर स्थित मंदिर में जूते पहनकर चोरी हमारी आस्था पर हमला भी है। एक-दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो रविवार सुबह मंदिर से थाने तक णमोकार मंत्र का जाप कर रैली निकाली जाएगी। पुलिस ने बताया जांच तेजी से जारी है। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!