पानी नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने महावर नगर में किया प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड नंबर 72 जोन 15 के महावर नगर, निचली फेल और गिट्टी खदान इलाके में पानी की भारी किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई दिनों से नलों में पानी नहीं आने के कारण नाराज रहवासी ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर निगम प्रशासन, महापौर और स्थानीय पार्षद योगेश गेंदर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‹महापौर पानी दो› के नारे लगाए।
सड़क जाम होने की खबर मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से उठाया और जल्द ही पानी की समस्या दूर करने का भरोसा दिया।
इसके बाद निगम के अधिकारी और इंजीनियर खुद बस्तियों के अंदर गए और महिलाओं के साथ मिलकर मौके की स्थिति देखी ।
इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जतिन थोरात, अंकित जैन, मनीष मिंडा और प्रकाश महावर के साथ बड़ी संख्या में इलाके की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।
रहवासियों का साफ कहना है कि गर्मी में पानी न मिलने से उनका जीना मुश्किल हो गया है और बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, इसलिए उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
फिलहाल अफसरों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पानी का इंतजाम सुधारा जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!