सिंहस्थ की जमीन से हटाया अतिक्रमण: 20 अवैध मकान ध्वस्त 3 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त; पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

सिंहस्थ की जमीन से हटाया अतिक्रमण, 20 अवैध मकान ध्वस्त
3 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त, पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत नगर निगम ने सोमवार को जूना सोमवारिया क्षेत्र स्थित मदीना कॉलोनी टंकी के पीछे सिंहस्थ के लिए आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम के अमले ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से करीब 20 अवैध मकानों को ध्वस्त कर लगभग 3 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
बड़े शिविरों और अन्य व्यवस्थाओं के लिए आरक्षित
कार्रवाई से पहले कब्जाधारियों को घरों से अपना सामान निकालने का समय दिया गया। इसके बाद निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। प्रशासन के अनुसार यह भूमि सिंहस्थ मेले के दौरान बड़े शिविरों और अन्य व्यवस्थाओं के लिए आरक्षित है, इसलिए इसे पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त किया जा रहा है।
भूमि खाली करने के दिए नोटिस
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इसी क्षेत्र में 18 अक्टूबर 2024 को भी बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 मकान और 10 गोदाम हटाए गए थे। हालांकि कुछ लोगों द्वारा हाई कोर्ट से स्थगन आदेश प्राप्त करने के कारण आगे की कार्रवाई रोक दी गई थी। बाद में जोन स्तर पर सुनवाई पूरी होने के बाद शेष अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए। जोन क्रमांक-1 के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर के मुताबिक संबंधित लोगों को पहले ही भूमि खाली करने के नोटिस दिए गए थे। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद सोमवार सुबह से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन का कहना है कि सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन को देखते हुए आरक्षित भूमि को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है, ताकि मेले की व्यवस्थाओं और कैंप स्थापना में किसी प्रकार की बाधा न आए।
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!