खबर
Top News

ऑटो चालक की जान लेने वाला हाथी अखाड़े में बंधा: वन विभाग ने कहा था- कोर्ट के फैसले तक बाहर नहीं जाएगा; अब उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 8:32 pm
शेयर करें:
ऑटो चालक की जान लेने वाला हाथी अखाड़े में बंधा

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
इंदौर के राजनगर में ऑटो चालक विजय होलकर की जान लेने वाला हाथी ‘राजलक्ष्मी’ अब उज्जैन पहुंच गया है। उसे खाक चौक स्थित निर्मोही अखाड़े में रखा गया है, जहां उसके चारों पैरों में जंजीरें बांधी गई हैं। हाथी पिछले चार दिनों से यहां है। इधर, उसके इंदौर से बाहर पहुंचने के बाद वन विभाग के उस दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमें कहा गया था कि कोर्ट के अंतिम निर्णय तक हाथी को इंदौर से बाहर नहीं ले जाया जाएगा।

सूंड से उठाकर पटका, फिर पैरों से कुचला था
घटना 26 जुलाई की है। इंदौर के राजनगर में हाथी राजलक्ष्मी ने ऑटो चालक विजय होलकर पर हमला कर दिया था। आरोप है कि हाथी ने विजय को सूंड से उठाकर जमीन पर पटका और फिर पैरों से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद हाथी को लेकर वन विभाग ने जांच शुरू की थी। बुधवार को विभाग की ओर से कहा गया था कि मामले का चालान जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा और अदालत का अंतिम फैसला आने तक हाथी को इंदौर से बाहर नहीं भेजा जाएगा।

वन विभाग के दावे के बावजूद उज्जैन कैसे पहुंचा?
वन विभाग के बयान के उलट हाथी फिलहाल उज्जैन के निर्मोही अखाड़े में है। बताया जा रहा है कि वह पिछले चार दिनों से यहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब हाथी को इंदौर से बाहर नहीं ले जाने की बात कही गई थी तो उसे उज्जैन लाने की अनुमति किसने और किन परिस्थितियों में दी?

चारों पैरों में जंजीर, महावत बोले- अभी पूरी तरह शांत
निर्मोही अखाड़े में महावत अमित गोस्वामी और महेंद्र महाराज हाथी की देखभाल कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर उसके चारों पैरों में जंजीरें बांधी गई हैं।

अमित गोस्वामी का दावा है कि राजलक्ष्मी पिछले चार दिनों से शांत है और उसने किसी पर हमला नहीं किया। इस दौरान लोगों को उसके पास बुलाकर भी यह दिखाने की कोशिश की गई कि हाथी फिलहाल आक्रामक व्यवहार नहीं कर रहा है।

महावत का दावा- गुड़ खिलाने वाला युवक शायद नशे में था
महावत अमित गोस्वामी ने इंदौर की घटना को लेकर दावा किया कि विजय हाथी को गुड़ खिलाने की कोशिश कर रहा था और संभवतः नशे में था, जिसके कारण हाथी ने आक्रामक व्यवहार किया। हालांकि, यह महावत का दावा है और घटना की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर संबंधित विभाग की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

अब राजलक्ष्मी के उज्जैन पहुंचने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि वन विभाग की घोषणा के बावजूद हाथी को इंदौर से बाहर कैसे और किस अनुमति के आधार पर लाया गया।

संबंधित समाचार

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
Top News

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:तीन लोगों पर केस दर्ज; प्रचार सामग्री जब्त

11 minutes ago
किसने कहा
Top News

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

21 minutes ago
दिनदहाड़े युवक की हत्या
Top News

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला

27 minutes ago
पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान
Top News

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

38 minutes ago
युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

about 1 hour ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

about 1 hour ago
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल
Top News

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

about 1 hour ago
मोटर चालू करने के दौरान हादसा
Top News

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

about 1 hour ago
दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे
Top News

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

about 2 hours ago
रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 17 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 17 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 17 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 18 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 18 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 18 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 18 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 18 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 18 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!