खबर
Top News

बिजली विभाग के ईडी ने पत्रकार समेत चार पर दर्ज कराया केस: साप्ताहिक अखबार में खबरें छापने और झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 2024 से 2026 तक वसूले रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जून 2026, 5:13 pm
शेयर करें:
बिजली विभाग के ईडी ने पत्रकार समेत चार पर दर्ज कराया केस

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
कथित ब्लैकमेलिंग और उगाही का बड़ा मामला सामने आया है। बिजली विभाग के कार्यपालक निदेशक (ईडी) शिवलाल करवाड़िया की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने खुद को पत्रकार बताने वाले अनवर खान, साधना शक्तावत, सिद्दीक खान और फारुख खान के खिलाफ झूठे बलात्कार के केस में फंसाने, खबरें प्रकाशित कर बदनाम करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए वसूलने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

एसीपी रूबीना मिजबानी के मुताबिक एमपीईबी पोलोग्राउंड स्थित विद्युत विभाग में कार्यपालक निदेशक के पद पर पदस्थ शिवलाल करवाड़िया ने शिकायत दर्ज कराई है कि अनवर खान, साधना शक्तावत, सिद्दीक खान और फारुख खान कई वर्षों से विद्युत विभाग में कवरेज और रिपोर्टिंग के नाम पर आते-जाते थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी अपने समाचार पत्र में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ तथ्यहीन और भ्रामक खबरें प्रकाशित कर मानसिक दबाव बनाते थे।

आरोपियों ने उन्हें लगातार बदनाम करने और झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपए की मांग की। सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होने और जेल जाने के डर से उन्होंने जून 2024 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग किश्तों में करीब डेढ़ लाख रुपए नकद आरोपियों को दिए। डेढ़ लाख रुपए लेने के बाद भी आरोपियों की मांग खत्म नहीं हुई और वे लगातार और रकम की मांग करते रहे।

इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि अनवर खान और उसके साथियों के खिलाफ इसी तरह की ब्लैकमेलिंग और उगाही के मामलों में पहले भी बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज हुई है। इसके बाद उन्होंने भी हिम्मत जुटाकर पुलिस में आवेदन दिया।

गैंग बनाकर घूमते हैं आए आधा दर्जन फरियादी सामने- सूत्रों के मुताबिक अनवर खान, सिद्दीक खान और फारुख खान ने अखबार के नाम पर गैंग बनाकर घूमते हैं। इन्होंने गैंग में साधना शक्तावत को भी शामिल किया, जिसके माध्यम से यह लोगों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। इसी मामले में अभी तक आधा दर्जन फरियादी सामने आ चुके हैं, जिनके साथ यह सभी कथित रूप से ब्लेकमैल कर चुके हैं। हालांकि मामले में पुलिस जांच कर रही है।

एक आरोपी अनवर खान को किया गिरफ्तार
शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह राशि बैंक खाते से निकालकर दी गई थी, जिसकी जानकारी बैंक रिकॉर्ड के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। शिकायत की जांच के बाद बाणगंगा पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर अनवर खान, साधना शक्तावत, सिद्दीक खान और फारुख खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 308(6), 308(7) एवं 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब बैंक लेनदेन, अन्य साक्ष्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मामले में पुलिस ने एक आरोपी अनवर खान को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 9 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 9 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 9 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 10 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 10 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 10 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 10 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 10 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 10 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 10 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 10 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 10 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 10 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 10 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 10 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 11 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!