मतदाता सूची ताजा अपडेट: यह है नाम जोड़ने, काटने और सुधार प्रक्रिया का अंतिम दिन; किसने उठाए गंभीर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में विशेष गहन संशोधन मतदाता सूची यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, काटने और सुधार की प्रक्रिया का 23 जनवरी आखिरी दिन है।
कांग्रेस ने लगाए भाजपा पर आरोप
दूसरी ओर कांग्रेस ने इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने भाजपा पर सुनियोजित तरीके से वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की साजिश का आरोप लगाया है।
10 दिनों में करीब 11 लाख वोटरों के नाम काटे
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सिर्फ 10 दिनों में करीब 11 लाख वोटरों के नाम काटने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) को बड़े पैमाने पर फॉर्म-7 उपलब्ध कराए गए हैं।
कांग्रेस ने यह बात भी कही
पार्टी का यह भी आरोप है कि इन फॉर्मों का इस्तेमाल विशेष रूप से एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक को मतदाता सूची से बाहर करने के लिए किया जा रहा है।
पहले से भरे हुए फार्म
कांग्रेस के अनुसार जिन फॉर्म-7 के जरिए वोटर के नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है, वे प्री-प्रिंटेड यानी पहले से भरे हुए हैं। यह न सिर्फ चुनाव आयोग की प्रक्रिया का उल्लंघन है, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों पर सीधा हमला है।
जीतू पटवारी ने यह बात कही
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव हारने के डर से अब मैदान में नहीं, बल्कि वोटर लिस्ट में खेल कर रही है।
सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
उन्होंने यह भी कहा कि यदि चुनाव आयोग ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया, तो कांग्रेस सड़कों से लेकर न्यायालय तक इस मुद्दे को ले जाएगी।
एक व्यक्ति की 25-25 आपत्तियां
जीतू पटवारी ने यह आरोप भी लगाया कि नियमों के अनुसार फॉर्म-7 के तहत एक व्यक्ति केवल एक ही आपत्ति दर्ज करा सकता है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-एक व्यक्ति द्वारा 25-25 आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इसके प्रमाण निर्वाचन आयोग को सौंप दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!