जनसुनवाई में जहर खाने वाले बुजुर्ग की मौत: शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोग; तहसीलदार पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्योपुर।
मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान जहर खाने वाले बुजुर्ग देवेंद्र अग्रवाल की मौत के बाद शहर में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह से बड़ी संख्या में लोग जय स्तंभ पर एकत्र होकर शव के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
जमकर की नारेबाजी
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अधिकारियों पर संवेदनहीनता और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का कहना है कि जनसुनवाई आम लोगों को न्याय दिलाने का मंच होता है, लेकिन देवेंद्र अग्रवाल की गुहार को गंभीरता से नहीं लिया गया।
हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
आरोप है कि बुजुर्ग लगातार अधिकारियों को बता रहे थे कि उन्होंने जहर खा लिया है, इसके बावजूद वहां मौजूद अधिकारी मदद करने के बजाय वीडियो और फोटो बनाने में लगे रहे। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार मनीष मिश्रा को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए
लोगों का कहना है कि समय रहते संवेदनशीलता दिखाई जाती तो बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी। धरने में कई सामाजिक संगठनों के साथ राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं। दुर्गालाल विजय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शन स्थल पहुंचकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े
घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रदर्शनकारी प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!