नशे में धुत सिपाही पर शराब दुकान में हंगामा करने का आरोप: रिवॉल्वर दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की हालत में शराब दुकान पर हंगामा करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि द्वारकापुरी थाने में पदस्थ सिपाही तन्मय सिंह तोमर ने शराब दुकान पर पहुंचकर विवाद किया, कर्मचारियों को धमकाया और रिवॉल्वर दिखाकर भय का माहौल बनाया।
जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान सिपाही नशे की हालत में था। शराब दुकान के कर्मचारियों का आरोप है कि सिपाही ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की धमकी दी। इस दौरान एक कर्मचारी का मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया
घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। वीडियो में सिपाही के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। दुकान कर्मचारियों ने मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करने की बात कही है।
तड़ीपार बदमाश के साथ होने की चर्चा
घटना के दौरान तड़ीपार बदमाश महेश टोपी के भी सिपाही के साथ होने की बात सामने आई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि सिपाही के कुछ विवादित लोगों से संपर्क रहे हैं। इससे पहले भी सिपाही पर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की मदद करने जैसे आरोप लग चुके हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
कर्मचारियों में दहशत, जांच की मांग
घटना के बाद शराब दुकान कर्मचारियों में भय का माहौल बताया जा रहा है। कर्मचारियों ने पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!