दूतावास पर ड्रोन हमला: एयर स्ट्राइक से बढ़ा तनाव; एलपीजी और कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचेंगे दो जहाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बगदाद।
बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से हमला किया गया। खास बात यह है कि हमले से करीब छह घंटे पहले ही दूतावास ने इराक में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया था।
इसी दौरान इजराइल ने दावा किया कि उसने तेहरान में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान के उत्तरी हिस्सों में कई तेज धमाके सुने गए, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
इस बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। दो भारतीय जहाज आज कांडला पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट पहुंचने वाले हैं। ‘नंदा देवी’ नाम का जहाज करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचेगा, जबकि ‘जग लाडकी’ जहाज करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा।
ये दोनों जहाज होर्मुज स्ट्रेट से होकर भारत आ रहे हैं, जो वैश्विक ऊर्जा सप्लाई का एक अहम मार्ग माना जाता है। इससे पहले ‘शिवालिक’ नाम का भारतीय जहाज सोमवार को मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है, जिसमें करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG था। यह मात्रा लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है।
क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अपने दो युद्धपोत तैनात किए हैं। सूत्रों के अनुसार भारतीय नौसेना के ये जहाज तेल और गैस लेकर आने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा प्रदान करेंगे और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता भी देंगे। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते खतरे के बीच भारत अपने ऊर्जा आपूर्ति मार्ग और समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!