लाल सागर में डबल अटैक: छह की मौत; कार्गो जहाज पर 3 मिसाइलें दागीं, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फिर किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जाजान/ लाल सागर।
लाल सागर के बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास खाद्य सामग्री लेकर जा रहे मालवाहक जहाज ‘तिहामा’ पर हूती विद्रोहियों ने दो बार हमला किया। पहले हमले में जहाज को तीन बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। हमले में चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई। इनमें तीन पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे।
रेस्क्यू के दौरान फिर हमला
पहले हमले के बाद जहाज में फंसे लोगों को बचाने के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान हूती विद्रोहियों ने जहाज पर दोबारा हमला कर दिया। यमन के परिवहन मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि इससे बचाव अभियान में जुटे लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई।
यमनी तटरक्षक बल के मुताबिक, दूसरे हमले में दो बचावकर्मियों की भी मौत हो गई। इस तरह घटना में मृतकों की संख्या छह हो गई। चार अन्य चालक दल सदस्य और एक बचावकर्मी घायल बताए गए हैं।
जाजान में अरामको रिफाइनरी पर भी ड्रोन हमले का दावा
इस बीच हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जाजान स्थित अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन हमला करने का भी दावा किया। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के मुताबिक, यह हमला सादा और हज्जा प्रांतों में कथित सऊदी ड्रोन हमलों के जवाब में किया गया।
हमले के बाद रिफाइनरी में आग लगने की सूचना सामने आई। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने आग लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!