गणपति के दरबार में बरसा दान: 40 दानपेटियों से निकले ₹1.81 करोड़; 4 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई गिनती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की 40 दानपेटियों की गिनती पूरी हो गई है। अगस्त में खोली गई दानपेटियों से कुल 1 करोड़ 81 लाख 12 हजार 50 रुपए की राशि निकली। मार्च में हुई पिछली गिनती के मुकाबले इस बार मंदिर को करीब 46 लाख रुपए अधिक दान मिला है।
चार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई गिनती
मंदिर परिसर में ही दानपेटियों को खोलकर उनमें निकले नोट और सिक्कों की गिनती की गई। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए काउंटिंग स्थल पर चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके अलावा वीडियोग्राफर भी मौजूद रहा, जिसने पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग की।
दानपेटियों को काउंटिंग स्थल तक लाने की प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी कराई गई। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक गिनती पूरी होने के बाद प्राप्त राशि बैंक खाते में जमा करा दी गई है।
मार्च में मिले थे 1.35 करोड़ रुपए
मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट के अनुसार, इससे पहले मार्च 2026 में दानपेटियां खोली गई थीं। उस समय 1 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। अगस्त की गिनती में यह आंकड़ा बढ़कर 1.81 करोड़ रुपए हो गया।
यानी मार्च की तुलना में इस बार करीब 46 लाख रुपए अधिक दान मिला है।
गणेश उत्सव की तैयारियों पर आज बैठक
खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को बैठक होगी। कलेक्टर शिवम वर्मा सुबह 11 बजे मंदिर पहुंचकर तैयारियों और निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।
बैठक में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और स्वच्छता समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। आयोजन की अंतिम रूपरेखा तय करने के साथ भगवान गणेश के स्वर्ण मुकुट को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। कलेक्टर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!