बुजुर्ग विकलांग दंपति ने परेशान होकर कलेक्टर से लगाई गुहार: बोले—बेटे-बहू ने घर से निकालकर किया कब्जा
KHULASA FIRST
संवाददाता

तीन साल से किराए के मकान में रह रहे दंपति, कई शिकायतों के बाद भी नहीं मिला समाधान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा निवासी एक बुजुर्ग और विकलांग दंपति ने अपने ही बेटे-बहू और पोते पर मकान से बेदखल कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। दंपति का कहना है कि पिछले तीन साल से वे किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं, जबकि उनका खुद का मकान बेटा-बहू कब्जा कर बैठे हैं। कई बार पुलिस कमिश्नर सहित अन्य शिकायत करने के बाद भी उन्हें सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है।
पीड़ित मदनलाल धड़कर ने बताया कि उनका 1200 स्क्वायर फीट का मकान नंबर 361 दयाल की चक्की के पीछे भागीरथपुरा में स्थित है, जो उनके नाम पर है। करीब तीन साल पहले बड़े बेटे पियूष धड़कर, बहू शारदा धड़कर और पोते मोहित धड़कर ने उन्हें और उनकी पत्नी कुसुम धड़कर को मकान से जबरन निकाल दिया और खुद वहां कब्जा कर लिया।
इसके बाद से दोनों बुजुर्ग दंपति अभिनंदन नगर स्थित किराए के मकान में अपनी छोटी बहू के साथ रह रहे हैं। मदनलाल धड़कर ने बताया कि वे एक पैर से विकलांग हैं। करीब चार साल पहले संक्रमण के कारण उनका पैर काटना पड़ा था, वहीं उनकी पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित है और अधिकतर समय बेड रेस्ट पर रहती हैं।
ऐसे में दोनों बुजुर्गों के लिए किराए के मकान में रहना और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाना बेहद मुश्किल हो गया है। दंपति का आरोप है कि उनके पोते मोहित धड़कर ने मकान की मूल रजिस्ट्री और बैंक लॉकर की चाबी भी अपने पास रख ली है। उस लॉकर में उनकी और उनकी पत्नी की मेहनत की कमाई से खरीदी गई सोने की ज्वेलरी रखी हुई है।
इस मामले में उन्होंने पहली बार 8 अप्रैल 2025 को जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की थी। इसके बाद 20 जनवरी 2026 को फिर जनसुनवाई में आवेदन दिया गया। इसी दिन मल्हारगंज एसडीएम निधि वर्मा को भी लिखित शिकायत दी गई थी।
एसडीएम कार्यालय से 28 जनवरी 2026 को सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग को पत्र जारी कर काउंसलिंग और मदद का आश्वासन दिया गया।
दंपति के मुताबिक कई बार चक्कर लगाने के बाद 2 मार्च 2026 को उन्हें पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बुलाया गया, जहां उनकी पूरी बात सुनी गई। हालांकि उस दिन उनका बेटा, बहू और पोता नहीं पहुंचे, जिसके बाद 9 मार्च की तारीख दी गई।
इस दिन भी सामने वाला पक्ष नहीं आया, जिसके बाद अगली सुनवाई 25 मार्च 2026 तय कर दी गई। बुजुर्ग दंपति का कहना है कि वे लंबे समय से न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!