देखिए वीडियो: संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड क्रमांक 9 की कमला नेहरू कॉलोनी में निर्माणाधीन संस्कार भवन और योग केंद्र के बाहर बिजली पोल लगाने को लेकर शनिवार को विवाद की स्थिति बन गई। भाजपा पार्षद राहुल जायसवाल और भजन गायक गन्नू महाराज के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिजली के पोल लगाने पहुंचे थे
नगर निगम कर्मचारी भवन के बाहर बिजली के पोल लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान पोल की ऊंचाई और स्थान को लेकर गन्नू महाराज ने आपत्ति जताई। वीडियो में वे करीब 10 फीट की ऊंचाई पर पोल लगाने की बात कहते हुए 8 फीट पर पोल लगाने का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई।
पार्षद बोले- बच्चों के लिए बन रहा संस्कार केंद्र
पार्षद राहुल जायसवाल ने कहा कि संस्कार भवन और योग केंद्र का निर्माण बच्चों को संस्कार, भारतीय संस्कृति और योग से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। उनका कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के इस केंद्र के निर्माण को लेकर पहले भी विवाद खड़ा किया गया था और काम रुकवाने का प्रयास हुआ था।
जायसवाल के मुताबिक, क्षेत्र के रहवासियों ने निर्माण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसके बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ सका। अब भवन के शुभारंभ से पहले बिजली कनेक्शन के लिए पोल लगाने का काम किया जा रहा था।
लेबर से अभद्रता का लगाया आरोप
पार्षद ने आरोप लगाया कि बिजली पोल लगाने पहुंचे निगम कर्मचारियों और लेबर के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुविधा के लिए किए जा रहे कार्य में अनावश्यक विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। पोल की ऊंचाई और स्थान को लेकर तकनीकी निर्णय निगम के संबंधित अधिकारी करेंगे।
वहीं गन्नू महाराज का कहना है कि उनके घर के सामने वाहनों की पार्किंग होती है और पोल की ऊंचाई कम होने से परेशानी हो सकती है।
इसी को लेकर उन्होंने निगम कर्मचारियों के सामने अपनी आपत्ति रखी थी। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस या नगर निगम की ओर से इस विवाद में किसी औपचारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!