भाजपा नेताओं और ट्रैफिक पुलिस में विवाद: यातायात पुलिस का एक्शन; दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, टीआई को फील्ड से हटाया, विधायक के मौके पर पहुंचने की सूचना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के महूनाका चौराहा पर शुक्रवार दोपहर हेलमेट चेकिंग के दौरान शुरू हुआ विवाद अब सियासी टकराव में बदल गया। भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच हुई कहासुनी के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए है।
वाहन रोकने की कोशिश की
जानकारी के अनुसार, भाजपा के विधानसभा-4 प्रभारी वीरेंद्र शेडगे दोपहिया वाहन से गुजर रहे थे। उसी दौरान ट्रैफिक पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, जिसकी निगरानी राधा यादव कर रही थीं।
आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने अचानक सामने आकर वाहन रोकने की कोशिश की, जिससे विवाद बढ़ गया। शेडगे ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे
वहीं ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नेता मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चला रहे थे, इसी कारण उन्हें रोका गया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
दोबारा चक्काजाम शुरू कर दिया
स्थिति तब और बिगड़ गई जब पुलिसकर्मी को तत्काल सस्पेंड नहीं किया गया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने दोबारा चक्काजाम शुरू कर दिया और विधानसभा क्षेत्र से और समर्थकों को बुलाया जाने लगा।
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि मामले को सुलझाने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत जारी रही, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
विधायक के मौके पर पहुंचने की सूचना
इस बीच विधायक मालिनी गौड़ के भी मौके पर पहुंचने की सूचना है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
यातायात पुलिस ने विरोध बढ़ते देख एक्शन लेते हुए दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों कॉन्स्टेबल शेखर और सूबेदार लक्ष्मी को निलंबित कर दिया है। ट्रैफिक टीआई राधा यादव को कार्यालय में अटैच कर दिया है।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!