मंदिर में आरती के दौरान विवाद: महामंडलेश्वर ने खुद पर डाला पेट्रोल; आत्मदाह की कोशिश से मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
प्रसिद्ध गढ़ कालिका मंदिर में रविवार दोपहर आरती के दौरान विवाद हो गया। किन्नर अखाड़ा तेलंगाना की महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी और मंदिर के पुजारी व सुरक्षा गार्डों के बीच हुए इस विवाद से मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
माफी मांगने की मांग की
जानकारी के अनुसार, साध्वी काली नंद गिरी दोपहर 12 बजे की आरती में शामिल होने मंदिर पहुंची थीं। साध्वी का आरोप है कि आरती के दौरान उन्हें वहां से हटने और बाहर जाने के लिए कहा गया, जिससे वे नाराज हो गईं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
आत्मदाह का प्रयास किया
विवाद बढ़ने पर साध्वी ने विरोध स्वरूप अपनी कार से पेट्रोल लाकर मंदिर परिसर में खुद पर डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर का एक गेट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जबकि दूसरे गेट से दर्शन जारी रहे।
पुलिस साध्वी को समझाकर थाने ले गई
घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की जीवाजीगंज थाना टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में पुलिस साध्वी को समझाकर थाने ले गई। जीवनजीगंज सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद समझौता हो गया है।
पहले भी विवादों में रह चुकी है साध्वी
वहीं मंदिर प्रभारी मूलचंद जाटवा के अनुसार, आरती के समय भीड़ अधिक होने के कारण साध्वी से केवल थोड़ा किनारे खड़े होने का अनुरोध किया गया था, जिस पर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि साध्वी काली नंद गिरी पहले भी विवादों में रह चुकी हैं।
किन्नर अखाड़ा की सती माता नंद गिरी द्वारा पूर्व में जारी एक वीडियो में उन्हें अखाड़े के नियमों का पालन न करने पर निष्कासित किए जाने की बात कही गई थी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!