युवती की मौत का खुलासा: हादसा नहीं; हत्या थी, शादी से इनकार पर प्रेमी ने गला दबाकर जिंदा जलाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक की कर्मचारी पलक काशिव (26) की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती जांच में जिस घटना को हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस ने युवती के प्रेमी मयंक शाक्य को दतिया से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर उसने पहले पलक का गला दबाया और फिर बेहोशी की हालत में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, ताकि मामला हादसा या आत्महत्या जैसा लगे।
रविवार रात किचन में मिला था अधजला शव
मूल रूप से हरदा जिले के टिमरनी की रहने वाली पलक काशिव इंदौर की तपेश्वरी बाग कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं और आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थीं। रविवार रात उनका अधजला शव घर के किचन में मिला था। घटनास्थल पर गैस चूल्हे का बर्नर अलग पड़ा था, गैस रिस रही थी और सब्जियां कटी हुई थीं। शुरुआती जांच में इसे रसोई हादसा माना गया था।
सीसीटीवी फुटेज से खुली हत्या की परतें
जांच के दौरान कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक नकाबपोश युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकलता दिखाई दिया। उसकी पीठ पर बैग भी था। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली, जिसमें आरोपी मयंक शाक्य की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली। इसी आधार पर पुलिस ने दतिया में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हत्या की बात कबूली
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। जांच में सामने आया कि वह अपने साथ बैग में पेट्रोल लेकर आया था। उसने पहले पलक का गला दबाया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसका उद्देश्य घटना को हादसे का रूप देकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करना था।
शादी से इनकार बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में पता चला कि पलक और मयंक की करीब छह साल पहले एक परिचित के माध्यम से दोस्ती हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन जब मयंक ने शादी की इच्छा जताई तो पलक और उसके परिवार ने रिश्ते से इनकार कर दिया। परिवार उसके लिए अन्य जगह रिश्ता देख रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची।
मामले की जांच जारी
जोन-2 के डीसीपी अमन सिंह राठौर की निगरानी में पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई थी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!