स्कूल ग्राउंड में मिली लाश का खुलासा: ‘भाभी को बदनाम करता था; इसलिए मार डाला’,आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
मुंहबोली भाभी से छेड़छाड़ और उसे बदनाम करने की रंजिश में 19 वर्षीय युवक ने 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बातचीत के बहाने युवक को बुलाया और विवाद के बाद उस पर चाकू से कई वार किए। हत्या के बाद शव मिडिल स्कूल के पास मैदान में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी ईश्वर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार शाम एसपी अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को हाटपिपलिया चौकी क्षेत्र के सिंदुरकिया गांव में स्कूल के पास एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान शहनवाज उर्फ साहिल (20) निवासी सिंदुरकिया के रूप में हुई। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका में विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की।
6 महीने पुरानी छेड़छाड़ की घटना बनी रंजिश की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब छह महीने पहले शहनवाज पर आरोपी ईश्वर की मुंहबोली भाभी से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इस मामले में बड़ावदा थाने में केस दर्ज हुआ था, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस के मुताबिक इसके बाद भी शहनवाज महिला को लेकर कथित तौर पर अभद्र बातें करता और छेड़छाड़ की बात दूसरे लोगों को बताता था। इसी को लेकर ईश्वर उससे नाराज था और दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।
बातचीत के बहाने बुलाया, फिर किए चाकू से वार
पुलिस के अनुसार ईश्वर ने शहनवाज को बातचीत के बहाने बुलाया। कुछ देर बातचीत के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान ईश्वर ने चाकू निकालकर शहनवाज पर कई वार कर दिए। उसकी मौत के बाद शव स्कूल के पास मैदान में छोड़ दिया गया।
परिजन के शक से मिला सुराग
हत्या के बाद मृतक के परिजन ने कुछ लोगों पर संदेह जताया था, जिनमें ईश्वर भी शामिल था। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ गवाहों और संदिग्धों से पूछताछ की। इसी दौरान छह महीने पुराने छेड़छाड़ के मामले और दोनों के बीच रंजिश की जानकारी सामने आई।
शव मिलने के बाद परिजन ने जावरा एसडीओपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और बाद में शव फोरलेन पर रखकर चक्काजाम भी किया था।
पहले गुमराह किया, पूछताछ में कबूली हत्या
एसपी अमित कुमार के मुताबिक संदेह के आधार पर ईश्वर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कहा कि वह उसकी भाभी को बदनाम करता था, इसलिए उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!