5 स्टार होटलों में गंदगी: ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: मैरियट, रेडिसन ब्लू, रेडिसन रेड और द पार्क में ड्रेनेज, जंग और लेबलिंग में फर्जीवाड़े का खुलासा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पांच प्रतिष्ठित और नामी सितारा होटलों की चमक-धमक के पीछे छिपी बदहाली का बड़ा खुलासा हुआ है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने एक साथ दबिश देकर इन नामचीन होटलों के किचन, डाइनिंग एरिया, कोल्ड स्टोरेज और स्टोर रूम का सघन निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल प्रबंधनों में हड़कंप मच गया।
खाद्य सुरक्षा मानक ठेंगे पर
जांच के दौरान ग्रैंड शेरेटन, मैरियट, रेडिसन ब्लू, रेडिसन रेड और द पार्क होटल में खाद्य सुरक्षा मानकों की सरेआम धज्जियां उड़ती पाई गईं। अधिकारियों को रसोई में जमा गंदा पानी, जंग लगे बर्तन, बदबूदार ड्रेनेज, अमानक चॉपिंग बोर्ड और बिना लेबल वाली खाद्य सामग्रियां मिलीं।
ग्रैंड शेरेटन होटल की रसोई की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। स्टोर रूम में रखे सूरजमुखी के बीजों के पैकेट को जब जांच के लिए खोला गया तो उसमें जिंदा कीड़े रेंगते हुए मिले। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से उन संक्रमित बीजों को जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
इसके साथ ही टीम ने यहां से पनीर और किशमिश के नमूने लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे। होटल प्रबंधन पेयजल की अनिवार्य पेस्टीसाइड टेस्टिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने में पूरी तरह विफल रहा। विभाग ने किचन के फर्श पर फिसलन रोकने के लिए एंटी-स्लिप रबर मैट बिछाने और बैक्टीरिया संक्रमण को रोकने हेतु तत्काल नॉन-पोरस चॉपिंग बोर्ड का उपयोग शुरू करने के कड़े निर्देश जारी किए।
खाद्य भंडारण क्षेत्र के आसपास गंदे पानी का जलभराव
श्री बालाजी लैंडमार्क स्थित मैरियट होटल में स्वच्छता मानकों का गंभीर उल्लंघन देखा गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रसोई और खाद्य भंडारण क्षेत्र के आसपास गंदे पानी का जलभराव मिला। छत की सीलिंग से पानी का रिसाव हो रहा था, जो सीधे खाद्य सामग्री तैयार करने वाले क्षेत्र के समीप गिर रहा था।
ड्रेनेज लाइन जाम होने के कारण चारों तरफ दुर्गंध फैली थी। फर्श पर फिसलन से बचाव वाले रबर मैट मौजूद नहीं थे। चॉपिंग बोर्ड बेहद पुराने, कटे-फटे और अस्वच्छ पाए गए। डस्टबिन का पेडल चालित ऑटोमैटिक सिस्टम खराब था, जिससे कर्मचारियों को हाथ से कचरा पात्र खोलना पड़ रहा था। स्टोरेज में इस्तेमाल की जाने वाली लोहे की ट्रे में जंग लगी हुई थी। टीम ने यहां से पनीर, मूंगफली और शकर बूरा के नमूने लिए।
खाद्य पदार्थों का असुरक्षित रखरखाव... स्कीम नंबर 54 स्थित रेडिसन रेड होटल में भी लगभग इसी प्रकार की अनियमितताएं उजागर हुईं। पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी और सामग्री का विवरण सही तरीके से दर्ज नहीं था।
खाद्य पदार्थों का रखरखाव असुरक्षित वातावरण में किया जा रहा था। स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच से संबंधित मेडिकल सर्टिफिकेट्स में गंभीर कमियां पाई गईं। जांच दल ने यहां से दही, काजू टुकड़ी और मूंगफली के नमूने एकत्र कर सील किए।
होटलों को कारण बताओ नोटिस... खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी पांचों होटलों को कारण बताओ नोटिस थमा दिए हैं और प्रयोगशाला की रिपोर्ट आते ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
विदेशों से आयातित खाद्य सामग्रियों के भंडारण में फर्जीवाड़ा
विजय नगर स्थित रेडिसन ब्लू होटल में विदेशों से आयात की गई खाद्य सामग्रियों के भंडारण में भारी फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। आयातित फूड प्रोडक्ट्स के पैकेट पर आयातक फर्म का नाम, पता और अनिवार्य एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर अंकित नहीं था।
स्थानीय स्तर पर बेचे जा रहे कुलचा ब्रेड और शाही जीरा के पैकेट की लेबलिंग में भी भारी विसंगतियां मिलीं। स्टोर रूम में सामान की खपत के लिए आवश्यक ‘फर्स्ट-इन, फर्स्ट-आउट' नियम का पालन नहीं हो रहा था, जिससे पुराना सामान सड़ने की आशंका बनी हुई थी। इसके अलावा, भोजन बनाने और परोसने वाले कर्मचारियों के अनिवार्य मेडिकल फिटनेस रिकॉर्ड निर्धारित सरकारी फॉर्मेट में उपलब्ध नहीं मिले।
बर्तनों की धुलाई मानक के अनुरूप नहीं... द पार्क होटल के रेस्टोरेंट परिसर में एफएसएसएआई का मूल खाद्य लाइसेंस नियम अनुसार दृश्यमान स्थान पर प्रदर्शित नहीं किया गया था। किचन प्लेटफॉर्म की लोहे की संरचनाओं में जंग लगी थी और खाना पकाने के बर्तनों की धुलाई मानक के अनुरूप नहीं पाई गई।
मिल्क प्रॉडक्ट्स के कोल्ड स्टोरेज कक्ष के बाहर तापमान प्रदर्शित करने वाला मीटर गायब था। खाद्य सामग्री के डिब्बों पर आसानी से हटाए जा सकने वाले अस्थाई लेबल लगे पाए गए, जो निर्माण और एक्सपायरी तिथि में हेरफेर की ओर इशारा करते हैं। कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड में आंख और शारीरिक परीक्षण से जुड़ी अनिवार्य जानकारी दर्ज नहीं थी।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!