डिजिटल बाबा का मायाजाल: कुंडली में दोष बताकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की 6.20 लाख की ठगी; इंस्टाग्राम विज्ञापन से बिछाया था जाल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को अपनी बातों में फंसाकर ठगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जो अपनी निजी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहा था, वह एक फर्जी एस्ट्रोलॉजर के झांसे में आकर 6.20 लाख गंवा बैठा।
इंस्टाग्राम पर देखा था विज्ञापन
पीड़ित सॉफ्टवेयर इंजीनियर (24 वर्ष) अपनी प्रोफेशनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर मानसिक तनाव में था। इसी दौरान उसने इंस्टाग्राम पर एक ज्योतिषी का लुभावना विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दावा किया गया था कि "हर समस्या का समाधान 100% गारंटी के साथ" मिलेगा।
हवन के नाम पर वसूले लाखों
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच, राजेश दंडोतिया के अनुसार, जब पीड़ित ने विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया, तो आरोपी ने खुद को बड़ा तांत्रिक और एस्ट्रोलॉजर बताया।
डर का माहौल
ठग ने इंजीनियर को डराया कि उसकी कुंडली में "गंभीर दोष" हैं, जिसके कारण उसकी तरक्की रुकी हुई है। इसके बाद दोष निवारण के लिए विशेष हवन, गुप्त पूजा और अनुष्ठान के नाम पर अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगे गए।
भरोसे में आकर युवक ने तीन अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6 लाख 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई
जब पूजा के बाद भी स्थितियां नहीं बदलीं और आरोपी ने और पैसों की मांग करते हुए फोन उठाना बंद कर दिया, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच ने तत्काल एक्शन लेते हुए उन 3 बैंक खातों को ब्लॉक करवा दिया है जिनमें पैसे भेजे गए थे।
जांच जारी
पुलिस अब उन खातों के जरिए आरोपियों की लोकेशन और उनके नेटवर्क को ट्रैक कर रही है।
क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी
इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच ने आम नागरिकों के लिए साइबर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि
सोशल मीडिया पर आने वाले तांत्रिक, बाबा या एस्ट्रोलॉजर के विज्ञापनों से सावधान रहें।
किसी भी तरह की पूजा-पाठ या समाधान के नाम पर ऑनलाइन भुगतान न करें।
संदिग्ध मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।
किसी भी अनजान ऑनलाइन ज्योतिषी को अपनी गोपनीय व बैंकिंग जानकारी साझा ना करें।
अत्यधिक डराने वाली बातों या चमत्कारी समाधान के दावों पर भरोसा ना करें।
किसी भी अनजान ऐप को ज्योतिष के नाम पर डाउनलोड करने से बचें।
बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी अनजान व्यक्ति के खाते में पूजा या अनुष्ठान के लिए पैसे ट्रांसफर ना करें।
संबंधित समाचार

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!