देवास टीआई हत्याकांड मामला: कांग्रेस ने राहुल जायसवाल को किया निष्कासित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
देवास शराब कांड और खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी की मौत के मामले में घिरे कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पर पार्टी संगठन ने बड़ी कार्रवाई की है।
कांग्रेस ने किया पार्टी से निष्कासित
कांग्रेस ने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस कार्रवाई में राहुल की गिरफ्तारी के बाद संगठन का यह कदम सामने आया है।
हालांकि निष्कासन का आदेश 3 नवंबर को जारी किया गया था, जिसका पत्र अब सार्वजनिक हुआ है।
चेकिंग के दौरान TI को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
मामला 2 नवंबर की रात का है। हरदा-नेमावर हाईवे पर पुलिस अवैध शराब से भरे ट्रक की जांच कर रही थी।
ट्रक क्रमांक MP 43 H 4786 में शराब भरकर टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया खातेगांव TI दिलीप पुरी के ऊपर से गुजर गया।
हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की और शराब से भरे ट्रक को जब्त किया।
जांच में ट्रक चालक की पहचान आलीराजपुर निवासी गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत के रूप में हुई।
शराब कारोबार में कई लोगों की हिस्सेदारी का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक केरम सिंह चांगोड़ ने उपलब्ध कराया था। उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
वहीं, शराब ठेके से जुड़े कारोबार में कई लोगों की हिस्सेदारी होने की जानकारी भी सामने आई है।
जांच के मुताबिक, शराब ठेका बड़वानी निवासी पाटेंद्र जायसवाल के नाम पर बताया गया है।
इसमें राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल की 30-30 प्रतिशत हिस्सेदारी, जबकि पाटेंद्र जायसवाल की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई गई है।
राहुल जायसवाल पर इस शराब कारोबार से जुड़े होने के आरोपों की जांच भी की जा रही है।
6 साल तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे राहुल|
राहुल जायसवाल लंबे समय तक युवा कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने करीब छह साल तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।
संगठन में उनकी सक्रियता के चलते उन्हें हरदा विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया था।
हालांकि, देवास शराब कांड और TI की मौत के मामले में नाम सामने आने तथा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस संगठन ने उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है। इस घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में भी हलचल बढ़ा दी है।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!