देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: चीन से लौटते ही असली मालिक गिरफ्तार; दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
देवास के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फैक्ट्री के कथित असली मालिक मुकेश विज को चीन से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। वह हादसे के बाद से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ देशभर में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था।
जानकारी के अनुसार मुकेश विज गुरुवार को ग्वांग्झू, चीन से भारत लौटा था। जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, पहले से अलर्ट देवास पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उसे देवास लाकर पूरे मामले में विस्तृत पूछताछ करेगी।
गौरतलब है कि 14 मई को देवास जिले के टोंककला क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक मजदूर घायल हुए थे। धमाका इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे थे और फैक्ट्री की दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
टोंककला स्थित फैक्ट्री में हादसे के बाद लंबे समय तक पटाखे फूटने की आवाजें आती रहीं। मौके पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और जले हुए अवशेष मिले थे। प्रशासन ने तत्काल फैक्ट्री को सील कर दिया था और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे।
इस मामले में पुलिस अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुकेश विज के अलावा उत्तराखंड निवासी महेश चौहान को भी दिल्ली से पकड़ा गया है। इससे पहले फैक्ट्री के संयुक्त संचालक कपिल विज को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, हादसे के 24 घंटे के भीतर लाइसेंसी अनिल मालवीय और मुख्य ठेकेदार मोहम्मद अयाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
पुनीत गेहलोद के निर्देशन में गठित 13 सदस्यीय एसआईटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
जांच में यह भी सामने आया है कि फैक्ट्री का लाइसेंस अनिल मालवीय के नाम पर था, लेकिन असली निवेश और संचालन दिल्ली निवासी मुकेश विज कर रहा था। घायल मजदूरों और सूत्रों के अनुसार, मुकेश विज की हिमाचल प्रदेश में भी एक फैक्ट्री संचालित होती है और वहीं से देवास फैक्ट्री का पूरा मैनेजमेंट चलाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय मुकेश विज चीन में पटाखा निर्माण से जुड़ी मशीनों का सौदा करने गया था। फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर माचिस बम और अन्य पटाखे बनाए जा रहे थे। बिहार और उत्तर प्रदेश से मजदूर बुलाए गए थे तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए ऑटोमेशन की तैयारी भी चल रही थी। अब जांच एजेंसियां इस पूरे मामले में बेनामी निवेश, विस्फोटक सामग्री के उपयोग, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और चीन कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!